Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडोनेशिया में भीषण बस हादसा :जावा द्वीप पर पलटी यात्री बस, 16 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में सोमवार आधी रात के बाद एक पैसेंजर बस हादसे का शिकार हो गई। जकार्ता से योग्याकार्ता जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू होकर कंक्रीट बैरियर से टकरा गई और पलट गई। Indonesia Bus Accident में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।
जावा द्वीप पर पलटी यात्री बस, 16 लोगों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Indonesia Bus Accident की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार आधी रात के बाद एक यात्री बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में अब तक करीब 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस टोल रोड पर अचानक अनियंत्रित हो गई।

    कैसे हुआ हादसा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बस टोल रोड पर चलते समय चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और कंक्रीट से बने रोड बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी।

    जकार्ता से योग्याकार्ता जा रही थी बस

    हादसे का शिकार हुई यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी। यह दुर्घटना सेंट्रल जावा प्रांत के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे के एक घुमावदार एग्जिट रैंप पर हुई, जहां अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया।

    Featured News

    बस से बाहर गिरे कई यात्री

    अधिकारियों के अनुसार, तेज टक्कर के कारण कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि कुछ लोग बस की बॉडी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर राहत और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।

    रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण

    बुडियोनो ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और टूटे शीशों के कारण अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल था। हालांकि, बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पीड़ितों को बाहर निकाल लिया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और सड़क का घुमावदार मोड़ दुर्घटना की वजह माने जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की असली वजह स्पष्ट होगी।

    यह भी पढ़ें: प्यार मिलेगा या प्रमोशन? जन्मतिथि डालते ही AI खोल देगा भविष्य का राज! जानें सही PROMPT

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts