मिडिल ईस्ट युद्ध से डगमगाया UAE :बुर्ज खलीफा-पाम जुमैराह के 5 स्टार होटल के किराए में भारी गिरावट

आमतौर पर फरवरी का महीना दुबई के होटल के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला माना जाता है, लेकिन इस साल हालात अलग रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी के दूसरे हफ्ते में कुछ दिनों के दौरान होटल की आय में पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।
Follow on Google News
बुर्ज खलीफा-पाम जुमैराह के 5 स्टार होटल के किराए में भारी गिरावट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अबू धाबी। अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच लगातार जारी सैन्य संघर्ष का असर अब खाड़ी क्षेत्र के टूरिज्म इंडस्ट्री पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जहां खासतौर पर दुबई की होटल इंडस्ट्री में अचानक मंदी का माहौल बन गया है। यात्रा को लेकर पर्यटकों के बीच बढ़ते डर और बुकिंग में आई भारी कमी के कारण दुबई के कई फाइव-स्टार होटलों को अपने किराए में बड़ी कटौती करनी पड़ी है।

    हालात ऐसे हो गए हैं कि प्राइम बीचफ्रंट और डाउनटाउन जैसे महंगे इलाकों में मौजूद लग्जरी होटल अब अपने सामान्य रेट्स से लगभग आधी कीमत पर कमरे ऑफर कर रहे हैं।

    पाम जुमैराह में होटल का किराया 40 % तक गिरे

    दुबई के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाने वाले पाम जुमैराह में इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। समुद्र किनारे बने विश्व प्रसिद्ध लग्जरी रिसॉर्ट्स ने अपने कमरे के किराए में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक कटौती कर दी है।

    उदाहरण के तौर पर, मशहूर लग्जरी होटल फाइव पाम जुमैराह का एक कमरा जो पहले एक रात के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा में मिलता था, अब करीब ₹65,972 में उपलब्ध है। इसी तरह Marriott और Hilton जैसे बड़े होटल ब्रांड्स में भी कमरों के दाम घटकर 38,000 रुपए से लेकर 45,000 रुपए के बीच आ गए हैं।

    यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

    बिजनेस जिलों को नहीं मिल रहे टूरिस्ट

    होटलों के किरायों में आई गिरावट केवल समुद्र तटीय इलाकों तक सीमित नहीं है। दुबई के प्रमुख बिजनेस जिलों में भी बुकिंग की मांग में भारी कमी दर्ज की गई है। डाउनटाइम और जुमैराह लेक टॉवर्स जैसे इलाकों में मौजूद होटल भी अब कम कीमतों पर कमरे ऑफर कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, Pullman Dubai Jumeirah Lakes Towers में भी कमरों की कीमतें पिछले महीनों के मुकाबले काफी कम हो गई हैं।

    इंडियन होटल पर भी बुरी मार

    दुबई में मौजूद भारतीय होटल चेन पर भी इस गिरावट का असर पड़ा है। इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड और लेमन ट्री होटल जैसे ब्रांड्स के रेट्स में भी उल्लेखनीय कमी देखी गई है।

    बुर्ज खलीफा के आसपास स्थित होटलों में भी कमरों की कीमतें पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे पोस्ट साझा कर रहे हैं जिनमें बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर कमरे $9 (करीब ₹750) तक में उपलब्ध हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे बाजार में आई गिरावट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: हॉर्मुज की खाड़ी में फैली दहशत, दुबई से भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हुआ बड़ा हमला!

    होटल इंडस्ट्री के लिए काल बना फरवरी का महीना

    आमतौर पर फरवरी का महीना दुबई के होटल के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला माना जाता है, लेकिन इस साल हालात अलग रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी के दूसरे हफ्ते में कुछ दिनों के दौरान होटल की आय में पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्रीय तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो दुबई की पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को आने वाले महीनों में और बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts