Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओहायो का AI चैटबॉट्स पर बड़ा एक्शन; ChatGPT, Claude, Grok गलत चुनाव जानकारी दें तो भेजें स्क्रीनशॉट

ओहायो सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फ्रैंक लारोस ने मिडटर्म इलेक्शन से एक हफ्ते पहले पहल शुरू की, वोटर प्रॉम्प्ट और जवाब का स्क्रीनशॉट भेज सकेंगे, 88 काउंटी बोर्ड्स के लिए EVA इलेक्शन वर्चुअल असिस्टेंट, साइबर सिक्योरिटी टीम AI प्लेटफॉर्म को सही जानकारी देगी।
ओहायो का AI चैटबॉट्स पर बड़ा एक्शन; ChatGPT, Claude, Grok गलत चुनाव जानकारी दें तो भेजें स्क्रीनशॉट
फाइल फोटो।

कोलंबस (ओहायो, अमेरिका)। अमेरिका के राज्य ओहायो ने अपने वोटर्स से कहा है कि अगर ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI चैटबॉट इलेक्शन के बारे में गलत या मिसलीडिंग इंफॉर्मेशन देते हैं तो वे इसके स्क्रीनशॉट भेजें। ओहायो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फ्रैंक लारोस ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस पहल का ऐलान किया है। यह पहल मिडटर्म इलेक्शन से एक हफ्ते पहले शुरू की गई है। इसका मकसद गलत इंफॉर्मेशन की पहचान करना और यह सुधारना है। साथ ही यह भी जानना है कि AI प्लेटफॉर्म ऑफिशियल इलेक्शन इंफॉर्मेशन कैसे शेयर करते हैं। वोटर्स अपने प्रॉम्प्ट, पूरे जवाब और यूज किए गए प्लेटफॉर्म के स्क्रीनशॉट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के ऑफिस को भेज सकते हैं।

पहल ओहायो के अपने AI असिस्टेंट पर आधारित है

रिलीज में कहा गया है कि ऑफिस की साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी टीम्स यह इंश्योर करने के लिए काम कर रही हैं कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की वेबसाइट पर मौजूद पब्लिक इंफॉर्मेशन AI प्लेटफॉर्म तक पहुंच सके। साथ ही साइबर सिक्योरिटी के स्ट्रिक्ट स्टैंडर्ड्स का भी पालन हो। यह पहल ओहायो के अपने AI असिस्टेंट 'इलेक्शन वर्चुअल असिस्टेंट' (EVA) के एक्सपीरियंस पर बेस्ड है। EVA स्टेट के सभी 88 काउंटी इलेक्शन बोर्ड्स को 'इलेक्शन ऑफिशियल मैनुअल' और ऑफिशियल इलेक्शन कैलेंडर के बेसिस पर इंफॉर्मेशन पाने में हेल्प करता है। रिलीज में लारोस ने वोटर्स से अपील की है कि वे AI द्वारा दिए गए आंसर्स पर ट्रस्ट करने से पहले, पोलिंग सेंटर्स, वोटिंग टाइम और डेडलाइन जैसी इंफॉर्मेशन को ऑफिशियल सोर्सेज से जरूर वेरिफाई कर लें।

ओहायो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने क्या कहा

ओहायो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फ्रैंक लारोस ने एक पहल की घोषणा की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जब वोटर ChatGPT, Claude, Grok या अन्य जनरेटिव AI चैटबॉट्स का यूज करें तो उन्हें इलेक्शन के बारे में एकदम सही इंफॉर्मेशन मिले।

आधिकारिक इंफॉर्मेशन AI प्लेटफॉर्म्स के लिए अवेलेबल हो

ऑफिस की साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी टीम्स यह तय करने के लिए काम कर रही हैं कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की वेबसाइट पर मौजूद पब्लिक इंफॉर्मेशन AI प्लेटफॉर्म्स के लिए अवेलेबल हो। इसके साथ ही स्ट्रिक्ट साइबर सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स का भी पालन किया जाए। गलत सूचनाओं को रोकने के लिए कई महीनों तक ऑफिस ने प्राइवेट सेक्टर पार्टनर्स और AI कंपनियों के साथ मिलकर काम किया है। गलत इंफॉर्मेशन की पहचान की जा सके और ओहायो इलेक्शन से जुड़ी रिलायबल इंफॉर्मेशन यूजर्स तक पहुंचाने के तरीके को बेहतर बनाया जा सके। सेक्रेटरी लारोज ने कहा- चूंकि ज्यादा से ज्यादा लोग रोजमर्रा की जानकारी के लिए AI का यूज कर रहे हैं, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ओहायो के वोटर्स को पता हो कि फैक्ट्स कहां से आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- AI एक बहुत यूजफुल टूल हो सकता है, लेकिन इलेक्शन्स के मामले में, वोटर्स को हमेशा किसी आधिकारिक स्रोत से सूचना की पुष्टि कर लेनी चाहिए। यह पहल इलेक्शन एडमिनिस्ट्रेशन में AI के रिस्पॉन्सिबल यूज को लेकर ओहायो के एफर्ट्स को आगे बढ़ाती है।

पिछले साल तैयार किया था सिस्टम

पिछले साल सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के ऑफिस ने 'EVA' (इलेक्शन वर्चुअल असिस्टेंट) डेवलप किया था। इससे ओहायो के 88 काउंटी इलेक्शन बोर्ड्स को 'इलेक्शन ऑफिशियल मैनुअल' और ऑफिशियल इलेक्शन कैलेंडर पर बेस्ड एक्यूरेट इंफॉर्मेशन तुरंत मिल जाती है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts