Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल का बड़ा आरोप, 1993 में प्लाजा होटल में डोनाल्ड ट्रंप ने किया था रेप, घटना को बताया बेहद क्रूर

बीट्रिस केउल का आरोप हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी की रिपोर्ट में शामिल, जेफ्री एपस्टीन सेक्स ट्रैफिकिंग केस में ट्रंप के लिंक की जांच, जिल हार्ट ने बुलाया था अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में, वीजा और एडमिशन का लालच देकर चुप रहने को कहा।
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल का बड़ा आरोप, 1993 में प्लाजा होटल में डोनाल्ड ट्रंप ने किया था रेप, घटना को बताया बेहद क्रूर
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल और डोनाल्ड ट्रंप।

न्यूयॉर्क।  पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने आरोप लगाया है कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ रेप किया। उन्होंने इस घटना को "बेहद क्रूर" बताया है। उनका यह बयान डेमोक्रेट्स द्वारा हाउस ज्यूडिशियरी कमिटी की एक नई रिपोर्ट में शामिल किया गया है। यह कमेटी जेफ्री एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट के साथ ट्रंप के कथित संबंधों की जांच कर रही है। नवंबर 1993 में, जिल हार्ट ने केउल (जो उस समय एक यंग स्विस मॉडल और फाइनेंशियल सर्विस प्रोफेशनल थीं) को अटलांटिक सिटी और न्यूयॉर्क में होने वाले 'डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकन ड्रीम पेजेंट' (16 से 22 साल की पार्टिसिपेंट्स के लिए) में शामिल होने के लिए बुलाया था। 

ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें! ट्रंप बोले- समझौता या हमला, अब होगा फैसला

रिपोर्ट में क्या कहा गया है

उस समय ट्रंप के ओनरशिप वाले प्लाजा होटल में एक प्रेस लंच के दौरान, ट्रंप केउल के पास आए और अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, "आखिरकार हम मिल ही गए, मिस केउल।" रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन बाद में ट्रंप के एक रिप्रेजेंटेटिव ने केउल को प्लाजा होटल में ऊपर बुलाया ताकि वह उनसे मिल सकें। यह सोचकर कि इस मीटिंग से उनके करियर और स्टडी में हेल्प मिल सकती है, वह उस रिप्रेजेंटेटिव के साथ चली गईं। केउल का आरोप है कि जैसे ही वह सुइट में पहुंचीं, ट्रंप ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ रेप किया। इस दौरान उनकी ड्रेस फट गई और उन्हें चोट पहुंची थी। उन्होंने इस घटना को "बेहद क्रूर" बताया। केउल के अनुसार, इस घटना के बाद ट्रंप ने उन्हें वीजा दिलाने और यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने का लालच दिया। उनसे यह प्रॉमिस भी लिया कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताएंगी। कथित तौर पर उन्होंने उससे कहा, "शो तो चलना ही चाहिए।"

/img/126/1793082835105

 

पेजेंट में शामिल रहीं बीट्रिस केउल

बीट्रिस ने बताया कि वह बहुत डरी हुई और घबराई हुई हालत में पेजेंट यानी कॉम्पिटिशन में शामिल रहीं। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पहुंचने पर ही उनका पासपोर्ट ले लिया गया था। उन्हें डर था कि अगर उन्होंने कॉम्पिटिशन खत्म होने से पहले अपना पासपोर्ट वापस मांगा, तो ट्रंप को शक हो जाएगा कि कुछ गड़बड़ है।

एपस्टीन से जुड़ा कनेक्शन

बीट्रिस के अनुसार ट्रंप ने उन्हें US वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी यानी NYU में एडमिशन दिलाने में हेल्प करने का ऑफर दिया। उन्होंने बार-बार भरोसा दिलाया कि वह उनके लिए सारी व्यवसाथा कर देंगे। ट्रंप के जाने के बाद एपस्टीन उनके पास आया और अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, मैं जेफरी हूं, डॉन का सबसे अच्छा दोस्त। उसने भी वैसी ही हेल्प का ऑफर दिया और आने वाले महीनों में ट्रंप की मार-ए-लागो एस्टेट में होने वाली एक पार्टी में उन्हें इनवाइट किया। बीट्रिस के मुताबिक एपस्टीन ने कहा था, "तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारा ख्याल रख सकता हूं। हम डॉन के साथ मिलकर कई पार्टियां ऑर्गनाइज करते हैं।" इस घटना के बाद, वह स्विट्जरलैंड लौट गईं।

एक और पेजेंट में हिस्सा लेने से इनकार किया

कुछ हफ्तों बाद, हवाई में ट्रंप द्वारा स्पॉन्सर एक और पेजेंट में हिस्सा लेने से उन्होंने इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के कई महीनों बाद ट्रंप ने स्विट्जरलैंड में उन्हें फोन किया और फिर से US वीजा और NYU में एडमिशन दिलाने की पेशकश की। उन्होंने मना कर दिया।

आरोपों को नकारा व्हाइट हाउस ने

व्हाइट हाउस ने केउल के आरोपों को खारिज कर दिया है। 'पीपल' मैगजीन के अनुसार, व्हाइट हाउस की स्पोक्सपर्सन लॉरेन बिस ने कहा-इनमें से कोई भी आरोप सच नहीं है। बिस ने इस रिपोर्ट को "पागल हो चुके डेमोक्रेट्स की एक हताश कोशिश" बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद अमेरिकियों का ध्यान उस बढ़ती रिपब्लिकन लहर से हटाना है, जो राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों की वजह से पैदा हुई है। उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ने जेफ्री एपस्टीन को मार-ए-लागो स्थित अपने क्लब से बाहर निकाल दिया था क्योंकि वह एक घटिया इंसान था। एपस्टीन से जुड़े किसी भी मामले में राष्ट्रपति को पूरी तरह से दोषमुक्त पाया गया है।"

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts