Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में आयकर विभाग का छापा, टाल व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई

कटनी में मंगलवार को आयकर विभाग (IT) की बड़ी कार्रवाई से सनसनी फैल गई। माधव नगर थाना क्षेत्र में जाने-माने लकड़ी टाल संचालक और स्थानीय राजनीति में सक्रिय चमनलाल आनंद और सतीश आनंद के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
कटनी में आयकर विभाग का छापा, टाल व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई
कटनी में आयकर विभाग का छापा

कटनी। आयकर विभाग की टीमों ने दोनों लकड़ी टाल और उनके रिहायशी मकानों को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और अघोषित आय के इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल टीमें बही-खातों, बैंक लेन-देन, वित्तीय दस्तावेजों और कंप्यूटर में मौजूद डेटा की जांच कर रही हैं।

दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम पहुंची

जानकारी के मुताबिक, दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का दल सुरक्षा बलों के साथ सुबह आनंद बंधुओं के ठिकानों पर पहुंचा। टीम ने माधव नगर स्थित दोनों लकड़ी टाल और उनके रिहायशी मकानों को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया।

ये भी पढ़ें: रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर ED की दबिश, दुर्ग में गुलशन बघेल के ठिकाने पर भी छापा

घरों और प्रतिष्ठानों में आवाजाही पर रोक

कार्रवाई के दौरान टीम ने ठिकानों के भीतर बाहरी लोगों के प्रवेश और बाहर जाने पर रोक लगा दी। सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और अघोषित आय से जुड़े इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है।

बही-खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच

आयकर विभाग की टीमें प्रतिष्ठानों और घरों में मौजूद बही-खातों, बैंक लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क में मौजूद डेटा की भी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला करोड़ों की कर चोरी से जुड़ा माना जा रहा है।

Breaking News

जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा

चमनलाल आनंद और सतीश आनंद कटनी की स्थानीय राजनीति में भी काफी रसूख रखते हैं। छापेमारी की खबर फैलने के बाद कई स्थानीय नेता और व्यापारी स्थिति का जायजा लेते नजर आए। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक रकम और अघोषित संपत्तियों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts