Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशी गायों का ‘दूध दंगल’: गिर, साहीवाल और थारपारकर में मुकाबला, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए

जबलपुर में देशी गायों की दूध प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर तक होगी। विजेता को एक लाख, दूसरे को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार रुपए मिलेंगे।
देशी गायों का ‘दूध दंगल’: गिर, साहीवाल और थारपारकर में मुकाबला, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए

जबलपुर। देशी गायों में कौन सबसे ज्यादा दूध देती है, इसका फैसला अब ‘दूध दंगल’ में होगा। इसमें गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी देशी नस्लों की गायों के दूध उत्पादन की क्षमता परखी जाएगी। सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के गौपालक को एक लाख रुपए का इनाम सरकार देगी।

दरअसल ये प्रतियोगिता गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत उन ग्रामों में आयोजित होगी, जिन्हें वृंदावन ग्राम घोषित किया गया है। 27 से 31 अक्टूबर तक गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता चार विधानसभाओं के चार ग्रामों में आयोजित होगी, जिसे लेकर गौपालक भी उत्साहित हैं।

23 गौपालकों ने दिखाई रुचि, कराया पंजीयन

प्रतियोगिता के लिए 27 अक्टूबर की दोपहर तक 23 गौपालकों ने पंजीयन कराया है। इनमें बेलखेड़ा में 8, गौरा भिटोनी ग्राम से सर्वाधिक सात आवेदन आए हैं। वहीं पड़वार से 5 और लोहकरी से 3 पशुपालकों ने भागीदारी के लिए पंजीयन कराया है। पंजीयन के आंकड़े बताते हैं कि देशी गोवंश के पालन और दुग्ध उत्पादन को लेकर ग्रामीण पशुपालकों में रुचि है।

चक्रवात अर्नब से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम! पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

क्रॉस ब्रीड की गायों को प्रवेश नहीं

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ज्योति तिवारी ने बताया इस प्रतियोगिता में केवल शुद्ध देशी नस्ल की गिर, साहीवाल और थारपारकर गायों को शामिल किया जाएगा। क्रॉस ब्रीड (संकर नस्ल) की गायों को मौका नहीं मिलेगा। भाग लेने वाली गाय का प्रतिदिन कम से कम छह लीटर दूध देना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दूध का मापन किया जाएगा। इसी आधार पर सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के मालिकों का चयन किया जाएगा।

पहले को एक लाख, दूसरे को मिलेंगे 50 हजार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 50 हजार रुपए और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

निगरानी करेगी प्रशासन की टीम

वृंदावन ग्रामों में होने वाली इस प्रतियोगिता में गोवंश के दुग्ध देने की क्षमता का आकलन प्रशासन की एक टीम करेगी। इसके लिए जिले की चार विधानसभा, जिनमें वृंदावन ग्राम है उनके लिए अलग तिथि में निर्धारित की गई है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts