Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम: सिवनी मालवा के बानापुरा के स्पा सेंटर पर उठे सवाल, SDM बोले- नहीं दी गई कोई अनुमति

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के बानापुरा में संचालित सुकून स्पा सेंटर को लेकर यूथ कांग्रेस ने जांच की मांग की है। संगठन ने स्पा सेंटर के लाइसेंस और अनुमति के सत्यापन के साथ कुछ होटलों में कथित अवैध गतिविधियों की जांच कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। SDM विजय राय ने बिना अनुमति संचालन पर कार्रवाई की बात कही।
नर्मदापुरम: सिवनी मालवा के बानापुरा के स्पा सेंटर पर उठे सवाल, SDM बोले- नहीं दी गई कोई अनुमति

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर की उपनगरी बानापुरा में संचालित सुकून स्पा सेंटर को लेकर विवाद सामने आया है। यूथ कांग्रेस ने स्पा सेंटर के संचालन की वैधानिकता और नगर की कुछ होटलों में कथित अनैतिक गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपा।

/img/15/1793108153523

स्पा सेंटर के लाइसेंस और अनुमति की जांच की मांग

ज्ञापन में बताया गया कि बानापुरा में रामबाबू रघुवंशी के मकान में सुकून स्पा सेंटर संचालित हो रहा है। यूथ कांग्रेस ने आशंका जताई कि सेंटर का संचालन आवश्यक अनुमति के बिना किया जा रहा है। संगठन ने इसके पंजीयन, लाइसेंस और संबंधित विभागों से मिली अनुमतियों का सत्यापन कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पहले शिकायत मिलने पर तत्कालीन थाना प्रभारी ने एक स्पा सेंटर बंद करवाया था। उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में दोबारा स्पा सेंटर शुरू होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Breaking News

होटलों में कथित गतिविधियों की जांच की मांग

यूथ कांग्रेस ने सिवनी मालवा और बानापुरा की कुछ होटलों में कथित रूप से सेक्स रैकेट और अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों का भी जिक्र किया है। संगठन ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ज्ञापन में संबंधित होटलों के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की नियमानुसार जांच कराने की मांग भी की गई है। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों और होटलों के लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है।

/img/15/1793108208133

SDM बोले- बिना अनुमति संचालन पर होगी कार्रवाई

मामले में एसडीएम विजय राय ने बताया कि स्पा सेंटर के लिए अब तक किसी प्रकार की अनुमति जारी नहीं की गई है। यदि बिना अनुमति सेंटर का संचालन किया जा रहा है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

Latest Posts