Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुकमा SDOP पर दंतेवाड़ा में चाकू से हमला :सिर सहित गले में गंभीर चोटें, अस्पताल में जारी है इलाज, हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी की पहचान रविशंकर साहू के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले का निवासी बताया जा रहा है।
सिर सहित गले में गंभीर चोटें, अस्पताल में जारी है इलाज, हमलावर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दंतेवाड़ा। सुकमा जिले के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है है। बताया गया है कि वे किसी आधिकारिक कार्य से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंचे हुए थे, इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। हमले में एसडीओपी को सिर और गले के पास गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

    दंतेवाड़ा से पीछा कर हमला किया 

    प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रविशंकर एक महिला रजनीशा वर्मा के साथ दंतेवाड़ा पहुंचा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, वह सुकमा से ही एसडीओपी का पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा आया और उचित मौका मिलते ही हमला कर दिया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि और संभावित कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

    ASP द्वारा पूछताछ जारी

    इस पूरे मामले को लेकर दंतेवाड़ा के एएसपी आर.के. बर्मन ने जानकारी दी कि घटना से जुड़े महिला और पुरुष दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts