Sukma:सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद

रायपुर/सुकमा: सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के एक डंप का खुलासा करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर की गई। बरामद सामान में 23 हथियार, 447 जिंदा राउंड, 240 जिलेटिन स्टिक, गन पाउडर और हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Raipur: स्टेट GST का बड़ा एक्शन,1,500 ट्रकों वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर छापा
भण्डारपदर के जंगल में मिला हथियारों का जखीरा
सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को चिन्हित किया। डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
23 हथियारों ने खोली नक्सलियों की बड़ी तैयारी
सुरक्षा बलों को डंप से कुल 23 हथियार मिले हैं। इनमें एसएलआर, .315 रायफल, .410 मस्केट, 06 बीजीएल लांचर और 12 बोर रायफल सहित अन्य हथियार शामिल हैं। बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Raipur: पिरदा-तुलसी टाउनशिप पर ग्रामीणों का RDA घेराव, बोले- पंचायत नहीं टूटेगी, जमीन भी नहीं देंगे
447 जिंदा कारतूस बरामद
हथियारों के साथ अलग-अलग हथियारों के 447 जिंदा राउंड भी जब्त किए गए हैं। इनमें एसएलआर, इंसास, .303, .315 और 12 बोर के कारतूस शामिल हैं। बड़ी संख्या में कारतूस मिलने से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के संभावित हथियार भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है।
240 जिलेटिन स्टिक से बढ़ी बरामदगी की गंभीरता
डंप से 240 जिलेटिन स्टिक, करीब 18 किलो गन पाउडर और 5 देशी हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल भी जब्त किए गए। विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा और सर्च ऑपरेशन को और अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Raipur: IGKV पर हार्ड कॉपी पर रोक, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से आएंगे प्रश्नपत्र,7 अगस्त की परीक्षा भी रद्द
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना बनी ऑपरेशन की कुंजी
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों को यह इनपुट आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिला था। सूचना के आधार पर भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान डंप तक पहुंचकर हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
एसपी मयंक गुर्जर ने बताई आगे की रणनीति
सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के कुछ डंप अभी भी क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस का प्रयास है कि ऐसे सभी डंप को जल्द से जल्द खोजकर बाहर निकाला जाए, ताकि हथियार और विस्फोटक गलत हाथों में न पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें: Raipur: PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति
लगातार जारी है डिमाइनिंग
एसपी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बल लगातार डिमाइनिंग प्रक्रिया चला रहे हैं। क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण अभियान लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से आईईडी और संदिग्ध वस्तुओं से सावधान रहने की अपील की है।





















