Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UPPCS 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया। आरक्षित वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में मेरिट के आधार पर शामिल किया जाएगा। परीक्षा दोबारा नहीं होगी।
UPPCS 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए आदेश
UPPCS 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 प्रीलिम्स के घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इस फैसले का असर मुख्य परीक्षा (मेंस) और इंटरव्यू की प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। हालांकि अभ्यर्थियों के अधिवक्ता के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी बल्कि पहले आयोजित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही नई मेरिट सूची तैयार होगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में जगह देने का मामला

यह मामला आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों से जुड़ा है, जिन्होंने दावा किया था कि प्रारंभिक परीक्षा में उनके अंक अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों से अधिक थे। इसके बावजूद उन्हें ओपन कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया और वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों ने इसी आधार पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि ओपन कैटेगरी किसी एक विशेष वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होती, बल्कि इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर चयन का अवसर मिलना चाहिए।

Featured News

सामान्य कटऑफ से अधिक अंक होने पर भी नहीं मिला मौका

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक हैं, उन्हें ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए। इसके बावजूद ऐसे अभ्यर्थियों को ओपन श्रेणी में जगह नहीं दी गई, जिससे वे मुख्य परीक्षा की दौड़ से बाहर हो गए।

JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला! 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

परीक्षा दोबारा नहीं होगी, अंकों के आधार पर बनेगी नई मेरिट

अभ्यर्थियों के अधिवक्ता के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के बाद UPPSC को पहले आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर नई मेरिट लिस्ट तैयार करनी होगी। इसके लिए प्रीलिम्स की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत नहीं होगी। संशोधित मेरिट सूची के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा। इससे पहले घोषित परिणाम के आधार पर आगे बढ़ी चयन प्रक्रिया भी प्रभावित होगी और मेंस के साथ इंटरव्यू की प्रक्रिया नए परिणाम के अनुसार तय करनी होगी।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts