Sukma:सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद
447 जिंदा कारतूस, 240 जिलेटिन स्टिक और 23 हथियार जब्त, आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भण्डारपदर के जंगल में कार्रवाई, सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को चिन्हित किया। डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
PREM
25 Aug 2026


























