38 दिन में 6,526 KM उड़ा नन्हा पक्षी, बना दुनिया का नया रिकॉर्ड! ऐसा सफर देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!

आमतौर पर छोटे पक्षियों को लंबी दूरी तक उड़ते देखना हैरान करने वाला होता है, लेकिन एक रूफस हमिंगबर्ड ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान खींच लिया है। इस नर पक्षी ने सिर्फ 38 दिनों में 6,526 किलोमीटर की दूरी तय की और अलास्का पहुंच गया। खास बात यह है कि इसका वजन महज कुछ ग्राम होता है। वैज्ञानिकों ने इसकी यात्रा पर नजर रखने के लिए चावल के दाने जितना हल्का ट्रैकर लगाया था। इस खोज से पक्षियों की लंबी उड़ान और उनके रास्तों को समझने में मदद मिल सकती है।
38 दिनों में तय किया हजारों किलोमीटर का सफर
इस नर रूफस हमिंगबर्ड ने 27 मार्च 2025 को अमेरिका के अलबामा राज्य के लिलियन इलाके से अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 3 मई को इसे अलास्का के जूनो में आखिरी बार देखा गया। इस दौरान पक्षी ने करीब 6,526 किलोमीटर यानी 4,055 मील की दूरी तय की। वैज्ञानिकों के मुताबिक, किसी हमिंगबर्ड की अब तक दर्ज की गई यह सबसे लंबी यात्रा है।
हाइट महज 2 फीट, कीमत 1 करोड़ तक! पुष्कर मेले में छाई नन्ही भैंस पिंकी, देखने वालों की लगी भीड़
सीधे उत्तर की ओर नहीं गया पक्षी
इस सफर की एक और खास बात सामने आई। पक्षी ने अलबामा से अलास्का जाने के लिए सीधा रास्ता नहीं चुना। वह पहले पश्चिम की ओर गया और फिर उत्तरी मेक्सिको से होते हुए प्रशांत महासागर के किनारे-किनारे आगे बढ़ा। इसके बाद वह कनाडा के रास्ते अलास्का पहुंचा। इस रास्ते ने वैज्ञानिकों को हमिंगबर्ड के सफर को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया।
चावल के दाने जितना छोटा था ट्रैकर
हमिंगबर्ड का वजन आमतौर पर 5 ग्राम से भी कम होता है। ऐसे में उस पर कोई भारी मशीन लगाना आसान नहीं है। इसी परेशानी को देखते हुए मेम्फिस यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता एम्मा रोड्स और उनकी टीम ने BlūMorpho नाम का छोटा ट्रैकर तैयार किया। इसका वजन सिर्फ 0.06 ग्राम है, जो चावल के एक दाने के बराबर है। यह पक्षी के कुल वजन के 3 प्रतिशत से भी कम था।
बिना बैटरी के देता था सिग्नल
इस खास ट्रैकर की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। यह सूरज की रोशनी से ऊर्जा लेकर काम करता है और हर तीन सेकंड में सिग्नल भेजता है। करीब 200 मीटर के दायरे में मौजूद ब्लूटूथ वाले फोन और दूसरे उपकरण इसका सिग्नल पकड़ सकते हैं। इससे वैज्ञानिकों को पक्षी की जगह की जानकारी मिलती रही।
पहले दोनों सगे भाइयों से हुआ प्यार, फिर रचाई शादी, सुनीता नेगी ने बताया कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
11 पक्षियों पर किया गया था प्रयोग
इस रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने अलबामा और फ्लोरिडा के सात स्थानों पर 11 पक्षियों पर ट्रैकर लगाए थे। इनमें चार रूफस और सात रूबी-थ्रोटेड हमिंगबर्ड शामिल थे। इन पक्षियों से कुल 23,784 सिग्नल मिले। इन आंकड़ों से वैज्ञानिकों को अलग-अलग पक्षियों के सफर और उनके रास्तों के बारे में नई जानकारी मिली।




















