Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:स्टेट GST का बड़ा एक्शन,1,500 ट्रकों वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर छापा

स्टेट GST का बड़ा एक्शन! 1,500 ट्रकों वाली HTC के ठिकानों पर दबिश, भिलाई से बलौदाबाजार तक मचा हड़कप,छत्तीसगढ़ में स्टेट GST विभाग ने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े एक बड़े कारोबारी प्रतिष्ठान पर कार्रवाई शुरू की है। राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) से जुड़े भिलाई और बलौदाबाजार स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
Follow on Google News
स्टेट GST का बड़ा एक्शन,1,500 ट्रकों वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर छापा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्टेट GST विभाग ने बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर खलबली मचा दी है। भिलाई और बलौदाबाजार में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े परिसरों में टीम ने बिल, टैक्स इनवायस, ई-वे बिल, वाहनों की आवाजाही और भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले। कंपनी के कारोबार में 1,500 से ज्यादा ट्रकों का उल्लेख है। हालांकि विभाग ने फिलहाल टैक्स चोरी या किसी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के आधार और सामने आए तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग की कमान,जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी



भिलाई-बलौदाबाजार में एक साथ दबिश

छत्तीसगढ़ में स्टेट GST विभाग ने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े एक बड़े कारोबारी प्रतिष्ठान पर कार्रवाई शुरू की है। राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) से जुड़े भिलाई और बलौदाबाजार स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने कारोबारी दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।

ये भी पढ़ें: Raipur: IGKV पर हार्ड कॉपी पर रोक, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से आएंगे प्रश्नपत्र,7 अगस्त की परीक्षा भी रद्द

हथखोज स्थित परिसर में पहुंची टीम

दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच स्टेट GST दुर्ग की टीम हैवी इंडस्ट्रियल एरिया के हथखोज स्थित इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर पहुंची। अधिकारियों ने कार्यालय, गोदाम समेत विभिन्न परिसरों में मौजूद कारोबारी रिकॉर्ड की पड़ताल की। देर रात तक दस्तावेजों की जांच जारी रही।

बिल से लेकर ई-वे बिल तक जांच

GST अधिकारियों की जांच का फोकस परिवहन कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेजों पर है। टीम टैक्स इनवायस, बिल, ई-वे बिल, वाहनों के संचालन, भुगतान और लेखा दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही दस्तावेजों में दर्ज जानकारी और वास्तविक कारोबारी गतिविधियों के बीच मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur: पिरदा-तुलसी टाउनशिप पर ग्रामीणों का RDA घेराव, बोले- पंचायत नहीं टूटेगी, जमीन भी नहीं देंगे

1,500 से ज्यादा ट्रकों का कारोबार

HTC के परिवहन कारोबार में 1,500 से अधिक ट्रकों का उल्लेख मिलता है। बड़े स्तर पर संचालित इस परिवहन कारोबार को देखते हुए GST टीम वाहनों की आवाजाही, बिलिंग और ई-वे बिल में दर्ज विवरण का आपस में मिलान कर रही है। जांच का उद्देश्य दस्तावेजों और कारोबार से जुड़ी जानकारी की वास्तविक स्थिति सामने लाना है।

फिलहाल टैक्स चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं

इस कार्रवाई को लेकर सबसे अहम बात यह है कि राज्य GST विभाग ने फिलहाल कर चोरी या किसी अन्य अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के आधार और सामने आए तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

अधिकारियों द्वारा कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच पूरी किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर तस्वीर साफ होगी। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल टीम दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

कारोबारी और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं इंद्रजीत सिंह

ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह छोटू व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे कई संस्थाओं में निदेशक और अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur: NEET काउंसलिंग में डोमिसाइल विवाद पर घमासान , स्वास्थ्य मंत्री बोले- CG के बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होने देंगे

कई संस्थाओं में संभाल रहे जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) और SBS हॉस्पिटल भिलाई में निदेशक हैं। इसके अलावा वे भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई, सर्व समाज कल्याण समिति और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हैं।

कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार में हलचल

HTC से जुड़े ठिकानों पर GST विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि, कार्रवाई के वास्तविक कारण और संभावित कर संबंधी अनियमितता को लेकर अभी विभागीय जांच पूरी होना बाकी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा,महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखा बेटियों का दम, रायपुर-दंतेवाड़ा की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

अब रिपोर्ट पर टिकी नजर

फिलहाल GST टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने और विभागीय रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कार्रवाई में क्या तथ्य सामने आए और आगे किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts