People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस महासचिव निगम भंडारी को 24 मार्च तक अंतरिम जमानत
    हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में कोर्ट ने 57 लोगों को बरी किया
    दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची CBI
    सुपर-8 में आज NZ बनाम इंग्लैंड का सामना
    पहली बार पति के साथ दिखीं 'पुष्पा' की हीरोइन
    दिल्ली शराब घोटाला : बरी होने के बाद केजरीवाल बोले- 'मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है'
    देश की विकास दर के तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी, 7.8 फीसदी रही जीडीपी
    राष्ट्रपति ने जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी
    यूपी में इन्वेस्टर फ्रॉड से जुड़े ED केस में वॉन्टेड राशिद नसीम UAE में गिरफ्तार
    पश्चिम बंगाल: कोलकाता में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता दर्ज हुई
    यूपी: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार
    दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने पर के. कविता ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया
    बिहार: एक दशक से सेवारत सरकारी शिक्षकों को प्रमोशन देगी नीतीश सरकार
    तमिलनाडु में चुनाव तैयारियां अंतिम चरण में, तारीखों का ऐलान जल्द: सीईसी ज्ञानेश
    तमिलनाडु: चेन्नई में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
    दिल्ली: 'सच की जीत हुई', शराब घोटाले में केजरीवाल के बरी होने पर बोलीं पत्नी सुनीता
    RJD MLC सुनील ने विधान परिषद में JDU को कंपनियों से पैसा मिलने का मुद्दा उठाया
    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
    व्यापार जगत

    शेयर बाजार में दिखा अमेरिकी H-1B वीजा शुल्क का पहला झटका, प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर 2-6% तक गिरे

    Publish Date: 22 Sep 2025, 3:19 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    मुंबई। अमेरिका द्वारा नए एच-1बी वीजा आवेदन पर 100,000 डॉलर का शुल्क लगाने का फैसला भारतीय आईटी उद्योग के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब तक यह शुल्क लगभग 2,000 से 5,000 डॉलर तक होता था, लेकिन अचानक यह खर्च कर्मचारियों के एक साल के वेतन के बराबर हो गया है। टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसी भारतीय आईटी कंपनियों की अमेरिकी बाजार पर भारी निर्भरता है। ये कंपनियां सीधे तौर पर इसकी चपेट में आएंगी।

    इन कंपनियों पर पड़ने वाले असर का प्रभाव आज सोमवार को शेयर बाजार में भी देखने को मिला, जब प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयर 2-6% तक गिर गए। उल्लेखनीय है कि भारतीय आईटी कंपनियों की आमदनी का लगभग 55% हिस्सा अमेरिका से आता है, जबकि मिड-कैप कंपनियां जैसे एलटीआई माइंडट्री, एमफेसिस और पर्सिस्टेंट के लिए यह अनुपात और भी ज्यादा यानी 75से 80% के बीच होता है। ऐसे में नई फीस उनकी लागत संरचना को पूरी तरह से बदल सकती है।

    मुनाफा मार्जिन पर 50 से 150 बेसिस पॉइंट का असर

    कंपनियां अगर यह शुल्क चुकाने का फैसला करती हैं, तो उनके मुनाफे के मार्जिन पर 50 से 150 बेसिस पॉइंट तक का असर पड़ सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि इतनी ऊंची फीस एच-1बी वीजा को आर्थिक रूप से अव्यवहारिक बना देगी और कंपनियां इसके बजाय स्थानीय कर्मचारियों को नियुक्त करने, सबकॉन्ट्रैक्टिंग बढ़ाने और काम को कनाडा, लैटिन अमेरिका और भारत जैसे देशों में शिफ्ट करने पर जोर देंगी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब आईटी क्षेत्र पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है।

    वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग से राजस्व पर दबाव और अमेरिका के हायर एक्ट जैसे नियमों ने पहले ही कंपनियों की ग्रोथ धीमी कर दी है। अब यह नया शुल्क उन पर अतिरिक्त बोझ डाल देगा। यह शुल्क एक बार देना होगा और एच-1बी वीजा की सामान्य अवधि 3+3 साल होती है। इसका मतलब है कि कंपनियों को छह साल के लिए केवल एक बार यह लागत उठानी होगी।

    पिछले एक दशक से कंपनियां कर रही थीं तैयारी

    पिछले एक दशक से भारतीय आईटी कंपनियां लगातार इस तरह की संभावित चुनौतियों के लिए तैयारी कर रही थीं। डौनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही वीजा नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी रही, जिसके चलते कंपनियों ने अमेरिकी स्थानीय कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाई और एच-1बी पर निर्भरता घटाई। अब कई बड़ी कंपनियों की अमेरिकी वर्कफोर्स का आधा से ज्यादा हिस्सा पहले से ही स्थानीय है। इसके अलावा, कंपनियों ने कनाडा और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में नियर-शोर डिलीवरी सेंटर बनाने पर भी निवेश किया है, ताकि अमेरिकी ग्राहकों को समयानुसार सेवाएं दी जा सकें।

     विश्लेषकों का मानना है कि यह शुल्क कंपनियों को नए बिजनेस मॉडल अपनाने के लिए मजबूर करेगा। सबसे पहले, वे अनुबंधों में लागत बढ़ाकर ग्राहकों के साथ साझा करने की कोशिश करेंगी। दूसरा, स्थानीय कर्मचारियों और सबकॉन्ट्रैक्टर्स की मांग बढ़ेगी, जिससे अमेरिका में टेक्नोलॉजी सेक्टर में वेतन वृद्धि हो सकती है। तीसरा, ज्यादा काम भारत और अन्य ऑफशोर लोकेशनों में शिफ्ट होगा, जिससे लंबे समय में लागत का दबाव कम किया जा सकेगा।

    दीर्घकाल में अवसर में बदल सकता है यह संकट

    हालांकि, अल्पकालिक असर नकारात्मक रह सकता है। जिन सौदों की बातचीत चल रही है, वे इस अनिश्चितता के कारण टल सकते हैं या धीमे हो सकते हैं। फिर भी, बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि भारतीय आईटी कंपनियों ने अतीत में भी इसी तरह की चुनौतियों का सामना किया है और वे इस बार भी संभल जाएंगी। सकारात्मक पहलू यह है कि कंपनियों के पास अभी 6 से 12 महीने का समय है, क्योंकि यह नया शुल्क सितंबर 2025 के बाद दाखिल होने वाले वीजा आवेदन पर लागू होगा। इसके अलावा, कई कंपनियों के पास पहले से अप्रयुक्त एच-1बी वीजा भी मौजूद हैं, जो उन्हें अल्पकाल में राहत देंगे।

    साथ ही, इस फैसले को कानूनी चुनौती भी मिल सकती है, जिससे इसका असर और आगे खिसक सकता है। कुल मिलाकर, यह कदम भारतीय आईटी उद्योग के लिए अल्पकाल में नकारात्मक साबित होगा, लेकिन दीर्घकाल में कंपनियां अपनी रणनीतियों को एडजस्ट कर इस संकट को भी अवसर में बदल सकती हैं। इतिहास बताता है कि हर बार जब वीजा से जुड़ी कठिनाइयां आई हैं, भारतीय आईटी कंपनियों ने खुद को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाया है। इस बार भी संभावना है कि ज्यादा ऑफशोरिंग और स्थानीय हायरिंग के सहारे उद्योग इस चुनौती को पार कर जाएगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Indian IT companies

    H-1B visa impact

    stock market decline

    US visa impact

    IT stocks

    Indian stock market

    H-1B visa fee

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    कूनो में फिर खुशखबरी : गामिनी ने तीन नहीं चार शावकों को दिया था जन्म, अब परिवार में 39 चीते

    कूनो में फिर खुशखबरी :कूनो में फिर खुशखबरी : गामिनी ने तीन नहीं चार शावकों को दिया था जन्म, अब परिवार में 39 चीते

    न्यूजीलैंड जीती तो सेमीफाइनल में एंट्री पक्की

    सुपर- 8 में आज न्यूजीलैंड के सामने ENG :न्यूजीलैंड जीती तो सेमीफाइनल में एंट्री पक्की

    Gen-z का बजेगा यूरोप में डंका, एक नियम ने बदल डाला सिंहासन का पूरा खेल!

    बदलता दौर:Gen-z का बजेगा यूरोप में डंका, एक नियम ने बदल डाला सिंहासन का पूरा खेल!

    'अगर BJP की 10 से ज्यादा सीट आ गईं तो राजनीति छोड़ दूंगा'

    अरविंद केजरीवाल ने दिया चैलेंज...'अगर BJP की 10 से ज्यादा सीट आ गईं तो राजनीति छोड़ दूंगा'

    गिरफ्तारी पर रोक, अगली सुनवाई मार्च में

    शंकराचार्य को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत :गिरफ्तारी पर रोक, अगली सुनवाई मार्च में

    भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक गिरकर 25,178 पर बंद

    Share Market Today :भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक गिरकर 25,178 पर बंद

    रिंकू सिंह ने नम आंखों से दी पिता को अंतिम विदाई, अर्थी को दिया कंधा; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

    Rinku Singh Father Death :रिंकू सिंह ने नम आंखों से दी पिता को अंतिम विदाई, अर्थी को दिया कंधा; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

    'कोई कितना भी हो जाए शक्तिशाली, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर'

    सुनीता केजरीवाल ने कहा...'कोई कितना भी हो जाए शक्तिशाली, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर'

    वीकेंड के लिए दमदार लाइनअप, रिलीज हुई Accused से लेकर अबार प्रोलॉय सीज़न 2 तक; अब बढ़ेगा सस्पेंस

    Friday OTT Release :वीकेंड के लिए दमदार लाइनअप, रिलीज हुई Accused से लेकर अबार प्रोलॉय सीज़न 2 तक; अब बढ़ेगा सस्पेंस

    विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन, कहा-मैंने पटाखा फोड़ा, बंदूक चलाने की FIR कर दी

    अजब प्रदर्शन : विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन, कहा-मैंने पटाखा फोड़ा, बंदूक चलाने की FIR कर दी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....