Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सहारनपुर:आवारा कुत्तों का आतंक,110 भेड़ों को नोच खाया, मालिक ने बताया- 15 लाख का नुकसान

सहारनपुर जिले के अंबेहटा कस्बे में आवारा कुत्तों का खौफनाक हमला सामने आया है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक के बाड़े में घुसकर भेड़ों को निशाना बनाया। इस हमले में 200 में से 110 भेड़ों की मौत हो गई। घटना ने ग्रामीणों में दहशत और पशुपालक को संकट में डाल दिया है।
आवारा कुत्तों का आतंक,110 भेड़ों को नोच खाया, मालिक ने बताया- 15 लाख का नुकसान

सहारनपुर। मोहल्ला किला में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान पशुपालक को झेलना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है। क्षेत्र में डॉग बाइट्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देर रात कुत्तों ने किया हमला 

देर रात आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया। अचानक हुए हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए वे इधर-उधर भागने लगीं। इस अफरा-तफरी में कई भेड़ें कुचल गईं। कुत्तों ने कई भेड़ों को नोच डाला। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बड़ा हादसा : नाव में आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, घायलों का दुबई में चल रहा इलाज

मंजर देख पशुपालक की निकली चीख 

सुबह जब पशुपालक बाड़े पर पहुंचे, तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। चारों ओर मरी और घायल भेड़ें पड़ी थीं। कई भेड़ें तड़प रही थीं। नजारा देखकर बाड़े मालिक की चीख निकल गई। परिवार के लोग भी सदमे में आ गए। आसपास के लोग भी घटना सुनकर पहुंच गए। इससे पशुपालक को लाखों का नुकसान हुआ है। 

110 भेड़ों की हुई मौत 

इस हमले में 110 भेड़ों की मौत हो गई, जिनमें 20 से 25 गर्भवती थीं। इससे नुकसान और बढ़ गया। पशुपालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 

ये भी पढ़ें: भोपाल : 90 डिग्री ब्रिज केस में MP सरकार का बड़ा फैसला, 23 जून 2025 को सस्पेंड हुए 7 इंजीनियर फिर लौटेंगे डयूटी पर 

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में डर का माहौल है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रशासन कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts