Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुष्पेंद्र कुशवाह को दी श्रद्धांजलि; काले झंडे दिखाने पहुंचे प्रदर्शनकारी नजरबंद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भिंड पहुंचे। उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि दी और भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया का हाल जाना। NH-719 के चौड़ीकरण का टेंडर रद्द होने से नाराज परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया।
भिंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुष्पेंद्र कुशवाह को दी श्रद्धांजलि; काले झंडे दिखाने पहुंचे प्रदर्शनकारी नजरबंद
भिंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भिंड। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भिंड पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के घर पहुंचकर उनके बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह को श्रद्धांजलि दी। पुष्पेंद्र का 20 अक्टूबर को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। सिंधिया ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद वे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के आर्य नगर स्थित आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। वहीं नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया रद्द होने से नाराज परशुराम सेना के कार्यकर्ता सिंधिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू और उनके समर्थकों को नजरबंद कर लिया।

विधायक के घर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

सिंधिया विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे और उनके बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया।

साथ ही मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सिंधिया ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया का जाना हाल

विधायक के घर से निकलने के बाद सिंधिया आर्य नगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान नरवरिया ने सिंधिया को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सेन जैन और राजेंद्र शर्मा राजे सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद में सुनवाई फिर टली: नहीं हो सके प्रतिमा राणा के बयान, अब 4 नवंबर को सुनवाई

NH-719 का टेंडर रद्द होने से नाराज कार्यकर्ता

सिंधिया के भिंड दौरे के दौरान नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण का मुद्दा भी सामने आया। ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया रद्द होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सिंधिया के दौरे की जानकारी मिलने पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू अपने समर्थकों के साथ उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंचे।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts