Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पड़ोस में रहने वाली महिला ने जेवरों के लालच में ली जान; पूछताछ में कबूला जुर्म

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी 45 वर्षीय पड़ोसी रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जेवरात के लालच में हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी।
भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पड़ोस में रहने वाली महिला ने जेवरों के लालच में ली जान; पूछताछ में कबूला जुर्म
भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेई नगर मल्टी में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला की हत्या उनकी ही पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने जेवरात के लालच में की थी। वारदात के बाद आरोपी महिला मृतका के सोने के झुमके, नाक की लौंग, चांदी की पायल और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर संदेही महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दम घुटने से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत

डीसीपी आयुष गुप्ता ने बताया कि 6 नवंबर को हमीदिया अस्पताल से कलरी देवी पति हरीचंद प्रजापति की मौत की सूचना मिली थी। वह बाजपेई नगर मल्टी के ए-2 ब्लॉक में रहती थीं। मर्ग जांच के दौरान मिली शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत दम घुटने और श्वास नली अवरुद्ध होने के कारण होना सामने आया। इसके बाद शाहजहांनाबाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतका की पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय रेखा उर्फ रीता पर संदेह गहराया।

7-8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूला जुर्म

पुलिस और एसआईटी की टीम ने रेखा उर्फ रीता से करीब 7-8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान वह लगातार खुद को निर्दोष बताती रही और पुलिस के सवालों पर गुमराह करने की कोशिश करती रही। पुलिस ने जब उसके सामने वारदात से जुड़े साक्ष्य रखे, तब भी वह अपना जुर्म स्वीकार नहीं कर रही थी। इसी बीच पूछताछ के दौरान वह अचानक अपनी कुर्सी से उठी और एसीपी अनिल बाजपेयी के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। उसने कहा, 'कबीर साहब, मुझे आपके चेहरे में साईं बाबा नजर आ रहे हैं। आप बैठिए, मैं सब बताती हूं कि मैंने कलरी देवी को कैसे मारा। इसके बाद उसने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जेवरात के लालच में कलरी देवी की हत्या की और उनके आभूषण व नकदी लूट ली।

मंदसौर में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; गरोठ में लोगों ने किया चक्काजाम

सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटी

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी महिला ने कलरी देवी के सोने के झुमके, नाक की लौंग, चांदी की पायल और नकदी लूट ली थी। पुलिस अब बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts