PlayBreaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान: दोषियों को मिले कड़ी सजा-दत्तात्रेह होसबाले

रामलला मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है और पूरे मामले में बनी भ्रम की स्थिति को जल्द खत्म किया जाना चाहिए।
Follow on Google News
दोषियों को मिले कड़ी सजा-दत्तात्रेह होसबाले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान

नई दिल्ली। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की आवश्यकता बताई। साथ ही मंदिर प्रबंधन से व्यवस्था और संचालन की कमियों को दूर करने की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी तरह के भ्रम से बचने का आग्रह किया।

'चढ़ावा चोरी को लेकर भ्रम की स्थिति होनी चाहिए खत्म'

संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। ऐसे पवित्र स्थल पर दान पात्रों में जमा राशि की कथित चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह केवल वित्तीय मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़ा विषय है। इसलिए इस घटना को पूरी गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: VIP दर्शन रैकेट! राम मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर 25 हजार तक वसूली का खुलासा, SIT जांच तेज

'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'

होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया है। जांच के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

Breaking News

'करोड़ों राम भक्तों की आस्था जुड़ी'

संघ सरकार्यवाह ने कहा कि इस घटना को एक असाधारण स्थिति मानते हुए मंदिर प्रबंधन को व्यवस्था और संचालन की सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होना चाहिए। साथ ही मंदिर का संचालन धार्मिक मर्यादाओं और पवित्र वातावरण के अनुरूप हो, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास हमेशा कायम रहे। 

ये भी पढ़ें: आस्था के साथ जिम्मेदारी.... बाबा बर्फानी यात्रा पर PM का संदेश, स्वच्छता, सुरक्षा और देशभक्ति का संकल्प जरूरी

भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त करने की अपील

इस मामले को लेकर समाज में जो भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है, उसे जल्द खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी जांच और स्पष्ट तथ्यों के सामने आने से लोगों के मन में उठ रहे सभी सवालों का समाधान होगा। 

पांच वर्षों के खातों का होगा दोबारा ऑडिट

इधर, मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों का दोबारा ऑडिट कराने की तैयारी में है। शुरूआती जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। ऑडिट में निर्माण कार्यों पर हुए खर्च के साथ-साथ दान में प्राप्त आभूषण, सोना और चांदी जैसी कीमती वस्तुओं का भी परीक्षण किया जाएगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts