Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला:अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला को लेकर अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उसकी पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। पुलिस अब उससे चढ़ावे की कथित हेराफेरी और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर

अविनाश शुक्ला के घर से अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी हुई है, जिसमें 20.39 लाख रुपये नकद, अमेरिकी डॉलर और ज्वेलरी शामिल हैं। पुलिस ने कोर्ट से 48 घंटे की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है।

अविनाश के घर से हुई सबसे बड़ी बरामदगी

पुलिस जांच में अब तक सबसे अधिक नकदी अविनाश शुक्ला के घर से बरामद हुई है। उसके कब्जे से 20 लाख 39 हजार रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, करीब 11 ग्राम सोना और 375 ग्राम चांदी के जेवर मिले हैं। यही कारण है कि पुलिस उसे इस पूरे मामले का अहम आरोपी मान रही है। बरामद संपत्ति के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर भी अब विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: BSF भर्ती में फर्जीवाड़ा : बालाघाट के 10 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज निकले नकली, सर्टिफिकेट जांचने पर हुआ खुलासा

लवकुश मिश्रा के नाम से बन रहे मकान पर नोटिस जारी 

इससे पहले पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया था और उसके परिजनों से पूछताछ की थी। इसी बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बन रहे मकान को लेकर नोटिस जारी किया है। आरोप है कि सोहावल तहसील के बनवीरपुर गांव में बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। इसकी भी अलग से जांच की जा रही है।

Breaking News

अन्य आरोपियों के पास से भी मिली बड़ी नकदी

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान अलग-अलग आरोपियों के पास से भी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। करुणेश पांडे के पास से 18.07 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16.82 लाख रुपये, लवकुश मिश्रा के पास से 14.25 लाख रुपये, रामाशंकर मिश्रा के पास से 7.32 लाख रुपये और रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इन सभी बरामदगियों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल : पेट्रोल पंप के बंद नोजल खुलवाने और केस रफा-दफा करने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते डिप्टी कंट्रोलर गिरफ्तार

'रामराज्य कोष' नाम का दानपात्र भी बरामद हुआ था  

जांच के दौरान पुलिस ने अयोध्या स्थित एक योग केंद्र से 'रामराज्य कोष' नाम का दानपात्र भी बरामद किया, जिस पर पेटीएम का क्यूआर कोड लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, अविनाश शुक्ला पिछले करीब दस वर्षों से इसी योग केंद्र में रह रहा था। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। अब तक चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts