PlayBreaking News

CG NEWS:3 साल बाद सरेंडर, 17 जुलाई तक EOW रिमांड में रामगोपाल अग्रवाल; शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग केस में तेज हुई जांच

17 जुलाई तक रिमांड, शराब-कोल लेवी और कस्टम मिलिंग केस में पूछताछ तेज। रायपुर में पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने EOW के सामने सरेंडर किया। कोर्ट ने 17 जुलाई तक रिमांड पर भेजा। शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामलों में पूछताछ तेज।
Follow on Google News
3 साल बाद सरेंडर, 17 जुलाई तक EOW रिमांड में रामगोपाल अग्रवाल; शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग केस में तेज हुई जांच

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर में बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामलों के आरोपी तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने करीब तीन साल बाद EOW के सामने सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित घोटालों से जुड़े पैसों के प्रवाह और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

CG NEWS: रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 श्रमिकों की मौत, परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा, फैक्ट्री बंद

3 साल बाद सामने आए रामगोपाल अग्रवाल

रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचकर पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने सरेंडर किया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 17 जुलाई तक EOW की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब 'तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार' से सम्मानित होंगे पंडवानी कलाकार

14 दिन की मांग, कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड दी

EOW ने पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी थी। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 9 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की।

कांग्रेस का प्रदर्शन, एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शुक्रवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।

CG NEWS: बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 पुलिस थाना, पहली बार बस्तर को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

कोर्ट पहुंचे चैतन्य बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल भी कोर्ट पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्वयं आरोपी हैं, इसलिए इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

राजीव भवन तक पैसा पहुंचाने का आरोप

EOW का दावा है कि कोल लेवी घोटाले की जांच के दौरान जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्री मिली है। जांच एजेंसी का आरोप है कि यह रकम रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से कांग्रेस भवन तक पहुंचाई गई थी। हालांकि इन आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामला जांचाधीन है।

CG NEWS: अब नहीं बनेगा मौत का मोड़! 80 करोड़ से बदलेगी NH-130 की तस्वीर, 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर-अंडरपास

बेटे से भी हुई लंबी पूछताछ

जांच एजेंसी ने रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी दो दिनों तक पूछताछ की। अधिकारियों ने कथित आर्थिक लेन-देन, पिछले तीन वर्षों के ठिकानों और संपर्कों को लेकर कई सवाल पूछे।

तीन बड़े मामलों की जांच का केंद्र

EOW के अनुसार रामगोपाल अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाला, कोल लेवी वसूली और कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन मामले की जांच में सामने आया है। एजेंसी धन के स्रोत, लाभार्थियों और कथित नेटवर्क की जांच कर रही है। सभी मामलों में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

क्या है शराब घोटाला?

जांच एजेंसियों के अनुसार वर्ष 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और अवैध वसूली के जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में कई अधिकारियों, कारोबारियों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच चल रही है।

क्या है कोल लेवी मामला?

वर्ष 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन और खनन कारोबार से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया। ED और EOW का दावा है कि प्रति टन अवैध राशि वसूली गई। मामले की जांच और सुनवाई जारी है।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

क्या है कस्टम मिलिंग केस?

धान मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि के भुगतान में कथित अनियमितताओं को लेकर EOW जांच कर रही है। एजेंसी का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर चुनिंदा राइस मिलर्स को लाभ पहुंचाया गया। मामले में संबंधित अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts