PlayBreaking News

CG NEWS: अब नहीं बनेगा मौत का मोड़! 80 करोड़ से बदलेगी NH-130 की तस्वीर, 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर-अंडरपास

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर लगातार हादसों के बाद NHAI का बड़ा एक्शन, 5 फ्लाईओवर, 2 अंडरपास और 1 सर्विस लेन से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा। पिछले तीन वर्षों में 118 किलोमीटर लंबे रायपुर-बिलासपुर एनएच-130 पर 52 बड़े सड़क हादसे हुए, जिनमें 45 लोगों की जान चली गई। बढ़ते हादसों के बाद एनएचएआई ने सड़क सुरक्षा सुधार योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
Follow on Google News
अब नहीं बनेगा मौत का मोड़! 80 करोड़ से बदलेगी NH-130 की तस्वीर, 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर-अंडरपास

प्रेम कुमार,रायपुर। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा सुरक्षा अभियान शुरू किया है। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस लेन बनाई जाएगी। सिलतरा फ्लाईओवर के लिए टेंडर जारी हो चुका है, जबकि अन्य परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का बड़ा ऐलान: ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष, 13 बोर्ड-आयोगों में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जहां हादसे, वहीं अब समाधान

पिछले तीन वर्षों में 118 किलोमीटर लंबे रायपुर-बिलासपुर एनएच-130 पर 52 बड़े सड़क हादसे हुए, जिनमें 45 लोगों की जान चली गई। बढ़ते हादसों के बाद एनएचएआई ने सड़क सुरक्षा सुधार योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। अब 8 ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने के लिए स्थायी निर्माण कार्य किए जाएंगे।

80 करोड़ की सुरक्षा योजना

योजना के तहत पांच स्थानों पर फ्लाईओवर, दो जगह व्हीकल अंडरपास और एक स्थान पर सर्विस लेन बनाई जाएगी। सिलतरा में 1.05 किलोमीटर लंबा छह लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

शाम होते ही बढ़ जाता है खतरा

एनएच-130 पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच दर्ज होती हैं। इस दौरान भारी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जबकि कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं है। सुबह 3 बजे से 11 बजे तक भी ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। सांकरा और सिलतरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक, अवैध कट और सर्विस रोड की कमी हादसों की बड़ी वजह हैं।

इन जगहों पर होगा निर्माण

रायपुर-सिमगा मार्ग पर जीके टाउनशिप में सर्विस लेन बनाई जाएगी। वहीं सांकरा और सिलतरा में छह लेन फ्लाईओवर तैयार होंगे। इसके अलावा खरगेना, वन सांकरा जंक्शन, दरचुरा, मोहभट्टा, मोहदा मोड़ और खंडवा मोड़ जैसे ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर या व्हीकल अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है।

टेंडर जारी, डीपीआर तैयार

एनएचएआई ने सिलतरा फ्लाईओवर के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अन्य ब्लैक स्पॉट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि निर्माण पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आएगी और ट्रैफिक पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

लंबे इंतजार के बाद कार्रवाई

ये सभी ब्लैक स्पॉट काफी समय से चिन्हित थे। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने कई बार सर्विस रोड, फ्लाईओवर, अंडरपास और बेहतर लाइटिंग की मांग उठाई थी। अब लगातार बढ़ते हादसों के बाद एनएचएआई ने सुरक्षा सुधार योजना को अमल में लाना शुरू कर दिया है।

क्या बोले अधिकारी

रायपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह के मुताबिक रायपुर-सिमगा खंड में फ्लाईओवर और सर्विस लेन के लिए टेंडर जारी हो चुका है। वहीं बिलासपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सिमगा से बिलासपुर तक के हिस्से के लिए डीपीआर तैयार है और जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

CG NEWS: फर्जी निकाह पर डिजिटल वार: अब QR कोड वाले निकाहनामा से होगी हर मुस्लिम शादी की निगरानी

फैक्ट फाइल

कुल लंबाई : 118 किमी, ब्लैक स्पॉट : 8, तीन साल में हादसे : 52, मौतें : 45, प्रस्तावित फ्लाईओवर : 5, व्हीकल अंडरपास : 2, सर्विस लेन : 1, सिलतरा फ्लाईओवर : 1.05 किमी, अनुमानित लागत : 80 करोड़ रुपये, निर्माण अवधि : 18 माह। 

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts