Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

Raipur 3D Factory Blast: उरला फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट से 3 मजदूरों की मौत और कई घायल। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका, पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी।
Follow on Google News
रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित 3D फैक्ट्री में मंगलवार देर रात हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुए ब्लास्ट में कई मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

CG NEWS: बाघों के शिकारी बेनकाब: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में खाल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

उरला में फैक्ट्री ब्लास्ट से मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में मंगलवार देर रात अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के कई इलाकों तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे।

3 मजदूरों की मौत, कई घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में मजदूर लाल सिंह, कमल सिंह और अरुण पांडे की मौत हुई है। कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक लाल सिंह और कमल सिंह मध्यप्रदेश के डिंडौरी के निवासी बताए गए हैं, जबकि अरुण पांडे जांजगीर-चांपा के रहने वाले थे। कुछ स्थानीय सूत्रों में मृतकों की संख्या चार बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अंतिम आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

CG NEWS: 26 करोड़ के बरगा-आलीवारा ओवरब्रिज में दरार, कलेक्टर और सांसद ने रेल मंत्री से जांच की मांग

ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ऑक्सीजन सिलेंडर फटना बताई जा रही है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट करेंगे। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, DCP, ADCP नॉर्थ, ACP, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली करा दिया है।

CG NEWS: फर्जी निकाह पर डिजिटल वार: अब QR कोड वाले निकाहनामा से होगी हर मुस्लिम शादी की निगरानी

हादसे की भयावह तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना भीषण था कि एक मजदूर का सिर और पैर कटकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

फैक्ट्री प्रबंधन पर उठे सवाल

हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं मिला। इससे सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक मानकों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन फैक्ट्री के सुरक्षा प्रावधानों और नियमों की भी जांच करेगा।

CG NEWS: अब बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर! छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं के लिए नया सिलेबस, नई किताबें तैयार

प्रशासन की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या का अंतिम आंकड़ा रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts