मप्र पुलिस अधिकारियों के तबादले; 26 अफसरों की हुई नई पदस्थापना, कई SDOP और ACP बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार रात पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के एक और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों सहित कुल 26 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को एसडीओपी गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। वहीं पुरुषोत्तम मरावी को एसडीओपी निवास मंडला, संतोष मिश्रा को डीएसपी यातायात सतना, संतोष कुमार शुक्ला को डीएसपी यातायात नर्मदापुरम, नम्रता सांधिया को एसडीओपी खिलचीपुर राजगढ़ और आशीष जैन को एसडीओपी अजयगढ़ पन्ना की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील कुमार वरकड़े को एसडीओपी डभौरा रीवा, नीलम कनौज को डीएसपी एलआर देवास, अपूर्वा किलेदार को एसीपी कोतवाली इंदौर और नवीन तिवारी को एसीपी जहांगीराबाद भोपाल पदस्थ किया गया है।
रीवा, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन, राघौगढ़ और कई जिलों के अधिकारी बदले
तबादला सूची में शिवाली तिवारी को डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रिया सिंह को एसडीओपी त्योंथर रीवा, पूनम थापा को डीएसपी पुलिस मुख्यालय भिंड और अजय कुमार रिठौरिया को डीएसपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। प्रतिभा शर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा बनाया गया है। राजीव सिंह भदौरिया को कार्यवाहक सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर, विक्रम रजक को एसडीओपी पिपरिया नर्मदापुरम और सुजीत तिवारी को एसीपी न्यायालयीन-2 इंदौर पदस्थ किया गया है। नारायण सिंह कुमरे को सहायक सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट, सौरभ त्रिपाठी को एसडीओपी बिजावर छतरपुर, अजय तिवारी को एसडीओपी गाडरवारा नरसिंहपुर, दिनेश प्रजापति को एसडीओपी महिदपुर उज्जैन, विवेक कनौडिया को एसडीओपी तराना उज्जैन, कमल निगवाल को नगर पुलिस अधीक्षक नागदा और ओमप्रकाश आर्य को एसडीओपी राघोगढ़ गुना पदस्थ किया गया है।
देखें पूरी सूची:






















