Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धार में पिकअप से टकराई बाइक, 3 बच्चियों समेत 4 की मौत; कोटेश्वर मेले में जा रहे थे सभी

धार जिले के बदनावर में बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में तीन बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों कोटेश्वर मेले में दीपदान करने जा रहे थे। हादसे में पिकअप चालक भी घायल हुआ।
धार में पिकअप से टकराई बाइक, 3 बच्चियों समेत 4 की मौत; कोटेश्वर मेले में जा रहे थे सभी
धार में पिकअप से टकराई बाइक

धार जिले में सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। बदनावर के कानवन थाना क्षेत्र में ग्राम बिडवाल के पास बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की जान चली गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर कोटेश्वर मेले में दीपदान करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। बाइक सवार चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोटेश्वर मेले में दीपदान करने जा रहे थे चारों

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पांदा निवासी चारों लोग सोमवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर कोटेश्वर मेले में दीपदान करने के लिए निकले थे। जब वे बिडवाल गांव के पास बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कानवन की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों बाइक सवारों को तत्काल बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप पलटने के कारण उसका चालक वाहन के अंदर फंस गया था। उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की चोटों की गंभीरता के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

भोपाल में बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौके पर मौत; NEET की तैयारी कर रहे दो छात्र घायल

थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, एसडीएम ने परिजनों से की मुलाकात

हादसे की जानकारी मिलते ही कानवन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका मिमरोट भी बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और हादसे के संबंध में जानकारी ली।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts