Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंहस्थ में 40 हजार लोगों की डॉरमेट्री; 2000 बसें और 4,500 बिजली कनेक्शन होंगे, 2801.75 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने 2,801.75 करोड़ रुपये के 33 प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी है। उज्जैन में 40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री, 2 हजार बसों के संचालन और साधु-संतों के शिविरों में 4,500 अस्थायी बिजली कनेक्शन की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए 11,500 होमगार्ड और 10 हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात करने का प्रस्ताव है।
सिंहस्थ में 40 हजार लोगों की डॉरमेट्री; 2000 बसें और 4,500 बिजली कनेक्शन होंगे, 2801.75 करोड़ के कार्यों को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में सिंहस्थ-2028 की व्यवस्थाओं के लिए गठित मंत्री- मंडलीय समिति की बैठक हुई।

भोपाल। सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधाओं के लिए इस बार बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं प्रस्तावित की गई हैं। मेला क्षेत्र में 40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री बनाई जाएगी। साधु-संतों के शिविरों में करीब 4,500 अस्थायी बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। घाटों, अखाड़ों, पार्किंग स्थलों और परिवहन केंद्रों के बीच दो हजार बसें चलाने की योजना है। इनके अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए सोमवार को मंत्रिमंडलीय समिति ने 2,801.75 करोड़ रुपये के 33 प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी है।

सभी निर्माण कार्य 2027 के अंत तक पूरे करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य 2027 के अंत तक हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ को क्लीन एंड ग्रीन थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्षिप्रा के सभी घाटों तक पक्के रास्ते बनाने और व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रखने पर जोर दिया।

तैनात रहेंगे 11,500 होमगार्ड, 10 हजार वालंटियर

सिंहस्थ-2016 की तुलना में इस बार सुरक्षा व्यवस्था में भी विस्तार की योजना है। होमगार्ड की संख्या 8 हजार से बढ़ाकर 11,500 और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों (वालंटियर) की संख्या 4 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव है। आपदा प्रबंधन के लिए 155.08 करोड़ और अग्निशमन सेवाओं के लिए 18.23 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें: PU Special : सिंहस्थ से पहले MP के प्रमुख मंदिरों में बदलेगा मैनेजमेंट सिस्टम, दान-दर्शन से सुरक्षा तक होंगे सुधार

बसों के लिए अलग परिवहन व्यवस्था 

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 45 करोड़ रुपये से 2000 बसों के संचालन का प्रस्ताव है। घाटों और मेला क्षेत्र में रास्तों की जानकारी देने के लिए 16.80 करोड़ रुपये की साइनेज व्यवस्था विकसित होगी। इसमें 14.80 करोड़ रुपये सीएसआर फंड से जुटाए जाएंगे।

सफाई, रोशनी और स्वास्थ्य पर भी खर्च

शौचालय, मूत्रालय और स्नानघरों के निर्माण पर 393.53 करोड़, ठोस अपशिष्ट संग्रहण और परिवहन पर 153.73 करोड़ तथा स्ट्रीट लाइट और सजावटी प्रकाश व्यवस्था पर 113.03 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव हैं। चिकित्सा सेवाओं के लिए 27.78 करोड़ और क्षिप्रा के जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए 12.33 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें: सिंहस्थ में हर दिन 360 मेगावाट बिजली की जरूरत, पिछले मेले से 63 प्रतिशत ज्यादा खपत का अनुमान

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts