PlayBreaking News

CG NEWS:रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 श्रमिकों की मौत, परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा, फैक्ट्री बंद

रायपुर के उरला स्थित 3-डी इनोवेशन फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से तीन श्रमिकों की मौत। प्रशासन ने उत्पादन बंद कराया, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।जिला प्रशासन और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। जांच पूरी होने तक फैक्ट्री में सभी विनिर्माण और उत्पादन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
Follow on Google News
रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 श्रमिकों की मौत, परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा, फैक्ट्री बंद

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ की राजनीति और चर्चित आर्थिक घोटालों की जांच में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी का दावा है कि कोल लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग प्रकरणों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और जब्त डायरी में मिले तथ्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी के अनुसार, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी था।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब 'तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार' से सम्मानित होंगे पंडवानी कलाकार

फरारी के बाद बड़ा एक्शन

करीब तीन वर्षों से जांच एजेंसियों की नजर में रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, उनके खिलाफ पहले से स्थायी वारंट जारी था और अब विभिन्न मामलों में पूछताछ की जा रही है।

कोल लेवी केस पर फोकस

EOW का कहना है कि कोल लेवी प्रकरण में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका, संपर्क, वित्तीय लेन-देन और कथित धन के प्रवाह को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जवाब मांग रही है।

CG NEWS: साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: बिजनेस से किरायेदारी तक बदले नियम, बस्तर फाइटर्स और NRDA को बड़ी राहत

डायरी में करोड़ों की एंट्री का दावा

जांच एजेंसी के अनुसार, कथित कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्री दर्ज मिली है। EOW का दावा है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि और धन के स्रोत, प्राप्तकर्ताओं तथा उपयोग को लेकर रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है।

शराब घोटाले में भी पूछताछ

EOW का कहना है कि शराब प्रकरण की जांच में भी ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनमें अनवर ढेबर और उसके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन तक पहुंचाए जाने की बात दर्ज है। अब एजेंसी धन की डिलीवरी, उपयोग और संबंधित लोगों की भूमिका पर पूछताछ कर रही है।

CG NEWS: अब नहीं बनेगा मौत का मोड़! 80 करोड़ से बदलेगी NH-130 की तस्वीर, 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर-अंडरपास

कस्टम मिलिंग मामले की भी जांच

जांच एजेंसी ने बताया कि धान और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामले में भी कथित वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इस प्रकरण में राशि के संग्रहण, परिवहन, प्राप्ति और उपयोग से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ

रामगोपाल अग्रवाल की हिरासत से पहले उनके पुत्र वैभव अग्रवाल से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की गई थी। EOW का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

जांच अभी जारी

EOW के मुताबिक, कोल लेवी, शराब, कस्टम मिलिंग और अन्य संबंधित मामलों में उपलब्ध दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों, जब्त डायरी तथा अन्य सामग्री के आधार पर पूछताछ जारी रहेगी। एजेंसी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे

की कार्रवाई की जाएगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts