CG NEWS:बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 पुलिस थाना, पहली बार बस्तर को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

पहली बार बस्तर के किसी थाने ने हासिल की देशभर में पहचान, गृह मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया है। यह उपलब्धि केवल बोधघाट थाना ही नहीं बल्कि पूरे बस्तर संभाग के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।
बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 पुलिस थाना, पहली बार बस्तर को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

जगदलपुर/बस्तर न्यूज। छत्तीसगढ़ में बस्तर के जिले के जगदलपुर पुलिस लिए बड़ी गर्व की बात है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में जगदलपुर का बोधघाट थाना छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार बस्तर संभाग के किसी पुलिस थाने को यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है। अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और नागरिक-अनुकूल कार्यशैली के दम पर बोधघाट थाना ने यह उपलब्धि हासिल की।

CG NEWS: अब नहीं बनेगा मौत का मोड़! 80 करोड़ से बदलेगी NH-130 की तस्वीर, 8 ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर-अंडरपास

बोधघाट बना छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ थाना

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया है। यह उपलब्धि केवल बोधघाट थाना ही नहीं बल्कि पूरे बस्तर संभाग के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

/img/129/1783525945811

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का बड़ा ऐलान: ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष, 13 बोर्ड-आयोगों में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पहली बार बस्तर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

अब तक बस्तर क्षेत्र का कोई भी थाना इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान नहीं बना पाया था। पहली बार बोधघाट थाना ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

इन मापदंडों पर मिली सफलता

गृह मंत्रालय हर साल देशभर के पुलिस थानों का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर करता है। इनमें प्रमुख रूप से—

अपराध नियंत्रण और रोकथाम,नअनुसंधान की गुणवत्ता, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता, पुलिस अधोसंरचना, नागरिक-अनुकूल सेवाएं,नवाचार, अभिलेख संधारण, समग्र कार्य प्रदर्शन

इन सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के कारण बोधघाट थाना को यह सम्मान मिला।

CG NEWS: 1033 सवालों का सियासी तूफान! 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

सम्मान समारोह में अधिकारियों को मिला प्रशस्ति-पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री के नाम से जारी प्रशस्ति-पत्र तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज एवं वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीना द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौड़ तथा वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक तामेश्वर चौहान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल तथा वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे भी मौजूद रहे।

टीमवर्क और जनविश्वास की जीत

पुलिस विभाग के अनुसार यह उपलब्धि वर्षों से लगातार किए गए अनुशासित, समर्पित और नागरिक-केंद्रित कार्यों का परिणाम है। थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता के साथ संवाद बढ़ाने और नवाचार आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता दी गई।

CG NEWS रायपुर की 3D फैक्ट्री में मौत का धमाका: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की जान गई, जांच शुरू

आगे भी रहेगी उत्कृष्ट पुलिसिंग की कोशिश

बस्तर पुलिस ने इस सम्मान को पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। विभाग का कहना है कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर नागरिक सेवाएं देने की प्रेरणा बनेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts