Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:हिट एंड रन के बाद पुलिस को रौंदने निकला ट्रक चालक गिरफ्तार, बैरिकेड तोड़कर भागा,आज कोर्ट में होगी पेशी

मासूम बच्ची को कुचलने के बाद कई थानों की नाकेबंदी तोड़ी,पुलिसकर्मियों की जान खतरे में डालकर भागा आरोपी कोरकोट्टी पास धराया राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही गांव में सड़क किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।
हिट एंड रन के बाद पुलिस को रौंदने निकला ट्रक चालक गिरफ्तार, बैरिकेड तोड़कर भागा,आज कोर्ट में होगी पेशी

RAIPUR NEWS। राजनांदगांव जिले में मासूम बच्ची को कुचलकर फरार हुए ट्रक चालक की सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने भागने के दौरान कई पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जान भी खतरे में डाल दी। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के साथ छत्तीसगढ़ संपत्ति सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: टैक्स चोरों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एक दिन में 1.33 करोड़ की वसूली, कई संपत्तियां सील।

मासूम की मौत के बाद मचा हड़कंप

जनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही गांव में सड़क किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी को दी मंजूरी, 10 लाख में मिलेगा लाइसेंस।

हिट एंड रन के बाद शुरू हुआ हाईवोल्टेज चेज

हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वायरलेस संदेश जारी कर कई थानों को अलर्ट किया और अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग कर ट्रक रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और बैरिकेड्स तोड़ते हुए तेज रफ्तार में भाग निकला।

पुलिसकर्मियों की जान पर भी बनाया खतरा

फरार होने के दौरान आरोपी ने बैरिकेड्स के पास ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की जान भी जोखिम में डाल दी। तेज रफ्तार ट्रक को देखकर पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CGMSC ऑडिट में 1136 करोड़ का हिसाब गायब! दवा खरीदी, मेडिकल उपकरण और निर्माण कार्य में भारी वित्तीय गड़बड़ी उजागर।

कोरकोट्टी के पास खत्म हुआ पीछा

लगातार पीछा करने के दौरान आरोपी का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद कोरकोट्टी गांव के पास पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में वाहन चलाने की आशंका भी सामने आई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

बढ़ाई गईं कई धाराएं

पुलिस ने बताया कि सरकारी बैरिकेड्स तोड़ने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के कारण आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ संपत्ति सुरक्षा अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: हाईकोर्ट की 2026 स्टेटस रिपोर्ट: भूपेश बघेल, कवासी लखमा समेत 15+ सांसद-विधायकों पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामलों की सुनवाई जारी

एसपी का बयान

मोहला-मानपुर एसपी वायपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ संपत्ति सुरक्षा अधिनियम के तहत अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts