Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:टैक्स चोरों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एक दिन में 1.33 करोड़ की वसूली, कई संपत्तियां सील।

634 संपत्तियों से रिकॉर्ड टैक्स वसूली, 30 जून तक टैक्स जमा करने वालों को मिलेगा 6.25% का विशेष डिस्काउंट रायपुर नगर निगम ने 25 जून को शहरभर में विशेष वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 634 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 33 लाख 20 हजार 17 रुपये का संपत्तिकर वसूला गया। निगम अधिकारियों के अनुसार यह हाल के समय की सबसे बड़ी एकदिवसीय टैक्स वसूली में से एक है।
टैक्स चोरों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एक दिन में 1.33 करोड़ की वसूली, कई संपत्तियां सील।

RAIPUR NEWS। रायपुर नगर निगम ने टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 634 संपत्तियों से 1 करोड़ 33 लाख 20 हजार 17 रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। कार्रवाई के दौरान कई बकायादारों की संपत्तियों को सील किया गया, जबकि मौके पर ही कई लोगों ने टैक्स जमा कर कार्रवाई से राहत पाई। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: घर में घुसकर युवती के सिर में मारी गोलियां, दिनदहाड़े मर्डर से दहला सक्ती; नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

एक दिन में रिकॉर्ड 1.33 करोड़ की टैक्स वसूली

रायपुर नगर निगम ने 25 जून को शहरभर में विशेष वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 634 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 33 लाख 20 हजार 17 रुपये का संपत्तिकर वसूला गया। निगम अधिकारियों के अनुसार यह हाल के समय की सबसे बड़ी एकदिवसीय टैक्स वसूली में से एक है।

टैक्स बकायादारों पर चला सीलिंग अभियान

नगर निगम ने बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले संपत्तिधारकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-6 में चार आवासीय-सह-व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक संपत्ति मालिक ने तत्काल 33 हजार रुपये से अधिक का टैक्स जमा कर अपनी संपत्ति सील होने से बचा ली।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 5 दिन का मानसून सत्र, सरकार पर 1033 सवालों की बौछार! अपराध, खाद संकट और कानून-व्यवस्था पर घमासान तय।

जोन-10 बना सबसे बड़ा राजस्व कलेक्टर

नगर निगम के अनुसार जोनवार वसूली में जोन-10 सबसे आगे रहा। यहां 103 संपत्तियों से 22.11 लाख रुपये की वसूली हुई। इसके अलावा जोन-7 से 6.12 लाख, जोन-8 से 13.51 लाखऔर जोन-2 से 13.36 लाख रुपयेका राजस्व प्राप्त हुआ।



30 जून तक मिलेगा 6.25 प्रतिशत का डिस्काउंट

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर 30 जून तक एकमुश्त जमा करें। ऐसा करने पर करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। निगम का कहना है कि समय पर टैक्स जमा करने से नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्कूल बना मयखाना शराबी शिक्षक और वायरल वीडियो से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था कटघरे में

नगर निगम का सख्त संदेश

नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि टैक्स चोरी या बकाया रखने वालों के खिलाफ सीलिंग और वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम ने सभी संपत्ति धारकों से समय पर कर जमा करने की अपील की है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts