CG NEWS: शंकर नगर BTI ग्राउंड के सामने मेगा कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट, 5 शहरों में 250 करोड़ की रिडेवलपमेंट योजना शुरू
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर के शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के सामने सहित राज्य के पांच प्रमुख शहरों में करीब 250 करोड़ रुपये की रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी कर दिया है। 19.14 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इन योजनाओं का उद्देश्य जर्जर सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना, शहरी विकास को गति देना और सार्वजनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। रायपुर की परियोजना को राजधानी के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है, जबकि सरकार अब अगले चरण में 8 नई परियोजनाओं की तैयारी भी कर रही है।
Prem Nirmalkar
17 Jun 2026






























