Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छग राज्योत्सव में आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 8,000 फीट से छलांग लगाएगी ‘आकाशगंगा’ की टीम

रायपुर में पहली बार नहीं, बल्कि राज्योत्सव के खास आयोजन में भारतीय वायुसेना के 8 जांबाज पैराशूट कमांडो दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब, स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा करेंगे नेतृत्व,
छग राज्योत्सव में आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 8,000 फीट से छलांग लगाएगी ‘आकाशगंगा’ की टीम

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जश्न में इस बार आसमान में भी देशभक्ति, साहस और रोमांच का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित स्काईडाइविंग टीम ‘आकाशगंगा’ रायपुर के आसमान में 8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने हैरतअंगेज पैराशूट प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करेगी। टीम के आठ प्रशिक्षित पैराशूट विशेषज्ञ हवा में सटीक तालमेल और अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ के आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को सारंग टीम का एयर शो; महिला पायलट भी दिखाएंगी दम

8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

राज्योत्सव समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा टीम विशेष स्काईडाइविंग प्रदर्शन करेगी। स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा के नेतृत्व में आठ उच्च प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर (PJI) जमीन से करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर एएन-32 विमान से छलांग लगाएंगे। यह विमान पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (PTS), आगरा से संबंधित है। आसमान से नीचे उतरते हुए टीम के सदस्य पैराशूट के जरिए सटीक लैंडिंग और सामूहिक समन्वय का प्रदर्शन करेंगे।

/img/129/1793455614697

कौन है ‘आकाशगंगा’? चार दशक से कायम है शौर्य की पहचान

भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम की स्थापना 10 अगस्त 1987 को वायुसेना स्टेशन आगरा में हुई थी। करीब चार दशकों से यह टीम सैन्य पैराशूटिंग के क्षेत्र में साहस, अनुशासन और उत्कृष्टता की पहचान बनी हुई है। पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल, आगरा से संबद्ध इस टीम में शामिल विशेषज्ञ कठिन परिस्थितियों में पैराशूट संचालन और सुरक्षित लैंडिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

संबंधित खबर: रायपुर के आसमान में आज गरजेंगे सारंग के हेलीकॉप्टर,घरों की छतों से दिखेगा वायुसेना का रोमांचक नजारा

2019 में 20×30 फीट के तिरंगे के साथ बनाया था इतिहास

आकाशगंगा टीम की उपलब्धियों में वर्ष 2019 का गणतंत्र दिवस समारोह भी खास है। इस दौरान टीम ने 20×30 फीट के विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘कैनोपी रिलेटिव वर्क हैंड-प्लेन फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन किया था। इस तरह के प्रदर्शन में पैराशूट के संचालन के साथ हवा में एक-दूसरे के साथ सटीक तालमेल बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए असाधारण दक्षता, कठोर अभ्यास और टीम के सदस्यों के बीच अटूट विश्वास जरूरी है।

/img/129/1793455616405

सिर्फ करतब नहीं, अनुशासन और टीमवर्क का भी प्रदर्शन

आकाशगंगा का प्रत्येक प्रदर्शन लंबे प्रशिक्षण, सटीक योजना और कठिन अभ्यास का परिणाम होता है। भारतीय वायुसेना के मिशन, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों को यह टीम अपने प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित करती है।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 नवा रायपुर के आसमान में गरजेगी वायुसेना, 2 नवंबर को सारंग टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

युवाओं में बढ़ेगा सेना के प्रति आकर्षण

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आकाशगंगा टीम की भागीदारी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी। यह प्रदर्शन युवाओं को भारतीय वायुसेना और सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगा। इस आयोजन से भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जुड़ाव मजबूत होने की उम्मीद है। राज्योत्सव में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए आसमान में भारतीय वायुसेना के जांबाजों का यह प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts