Raipur:चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

रायपुर: रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच चंगोराभाठा इलाके से करीब 100 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। गांजा से भरी स्कॉर्पियो नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसी शक ने पुलिस को बड़ी खेप तक पहुंचा दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
नाली में फंसी गाड़ी, खुल गई तस्करी की पोल
राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांजा से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन नाली में जाकर फंस गई। वाहन को बाहर निकालने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी गतिविधियां मोहल्लेवासियों को संदिग्ध लगीं।

मोहल्लेवासियों के शक से सामने आया पूरा खेल
स्थानीय लोगों को संदेह होने पर वाहन की जांच की गई। इसी दौरान स्कॉर्पियो में बड़ी मात्रा में गांजा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें: Raipur: CM साय और डिप्टी CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पुलिस की नजर
करीब 100 किलो गांजा मिलने का दावा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन से करीब 100 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपये में होने का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि बरामद माल की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस पहुंचती, उससे पहले फरार हो गए आरोपी
मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने वाहन और बरामद गांजे को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: kanker: बारिश का कहर,एप्रोच रोड़ में 50 फिट जमीन में धंसा वाहन, हादसे में बाल बाल बचे लोग।
तस्करी के नेटवर्क पर उठे बड़े सवाल
राजधानी में इतनी बड़ी गांजे की खेप मिलने के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा राजधानी रायपुर तक कैसे पहुंचा? इसे कहां सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं—इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच में तलाशे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Sukma: सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद
कहां से आई खेप, किसे होनी थी सप्लाई?
पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन, फरार आरोपियों की पहचान, उनके संपर्कों और गांजे के संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद राजधानी में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर पुलिस की निगरानी और सख्त होने की उम्मीद है।





















