Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

kanker:बारिश का कहर,एप्रोच रोड़ में 50 फिट जमीन में धंसा वाहन, हादसे में बाल बाल बचे लोग।

कांकेर के अंतागढ़ में गोंड बिनापाल-हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क का हिस्सा बहा, पानी के बीच क्षतिग्रस्त हिस्से में गिरी गाड़ी,लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्थानों पर पुल और सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। अंतागढ़ के गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क का एक हिस्सा भी पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त होकर बह गया।
Follow on Google News
बारिश का कहर,एप्रोच रोड़ में 50 फिट जमीन में धंसा वाहन, हादसे में बाल बाल बचे लोग।

रायपुर/ कांकेर: कांकेर में लगातार हो रही बारिश अब लोगों की आवाजाही के लिए खतरा बनती जा रही है। अंतागढ़ क्षेत्र में गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। इसी दौरान अंधेरे में गुजर रही एक वाहन क्षतिग्रस्त हिस्से में जा गिरी। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी तरफ का दरवाजा खोला और तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: Sukma: सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद

सड़क पर बह रहा था पानी, बढ़ा खतरा

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्थानों पर पुल और सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। अंतागढ़ के गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क का एक हिस्सा भी पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

/img/129/1787651905355

अंधेरे में नहीं दिखा टूटा हिस्सा

बताया गया कि हादसे के समय सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था। अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का सही अंदाजा नहीं हो सका। वाहन को आगे ले जाने के दौरान वह अचानक सड़क के टूटे हिस्से में नीचे जा गिरा।

/img/129/1787651913600

यह भी पढ़ें: Raipur: स्टेट GST का बड़ा एक्शन,1,500 ट्रकों वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर छापा

चालक की सूझबूझ से तीनों सुरक्षित

हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे। वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में गिरने के बाद चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया। उसने अपनी तरफ का दरवाजा खोला और वाहन में सवार दोनों अन्य लोगों को बाहर निकाला। इस तरह बड़ा हादसा टल गया और तीनों लोगों की जान बच गई।

चेतावनी बोर्ड नहीं होने पर सवाल

घटनास्थल पर वाहन चालकों को खतरे की जानकारी देने के लिए चेतावनी बोर्ड या पर्याप्त संकेतक नहीं होने की बात सामने आई है। बारिश और अंधेरे के बीच यह स्थिति वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

/img/129/1787651908259

यह भी पढ़ें: Raipur: PM आवास पर सियासी संग्राम,भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, आरोपों पर पलटवार से गरमाई राजनीति

प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

घटना के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर सुरक्षा के लिहाज से जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि क्षतिग्रस्त सड़क से दोबारा कोई वाहन हादसे का शिकार न हो। बारिश के दौरान क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts