Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा न्यूक्लियर प्लांट विरोध में AAP प्रवक्ता प्रमोद शर्मा समेत ग्रामीणों पर FIR, चिता आंदोलन को लेकर कार्रवाई

रीवा के रोझोही में न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में चिता आंदोलन पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने AAP प्रवक्ता प्रमोद शर्मा समेत ग्रामीणों को आरोपी बनाया है।
रीवा न्यूक्लियर प्लांट विरोध में AAP प्रवक्ता प्रमोद शर्मा समेत ग्रामीणों पर FIR, चिता आंदोलन को लेकर कार्रवाई

करीवा। जिले के रोझोही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में चल रहे 'चिता आंदोलन' को लेकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार वृत्त लालगांव की शिकायत पर गढ़ थाने में अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 में यह मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन का आरोप है कि कलेक्टर ने 17 नवंबर को धारा 163 के तहत जिले में दो महीने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया था, इसके बावजूद ग्रामीणों ने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट और व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए वीडियो साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

रीवा में न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में छठवें दिन भी जारी रहा आदिवासियों का चिता आंदोलन, परियोजना रद्द करने की मांग

निष्पक्ष जांच की मांग

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को जल सत्याग्रह से शुरू हुआ यह विरोध 7 नवंबर को चिता आंदोलन में बदल गया था। इस दौरान विमला आदिवासी की मौत और कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया था।

दूसरी ओर, प्रमोद शर्मा ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जांच में वीडियो साक्ष्य पेश करने की बात कही है, जबकि ग्रामीण परियोजना के पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े सवालों पर विशेषज्ञों की मौजूदगी में सार्वजनिक संवाद चाहते हैं।

रीवा थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि वीडियो फुटेज से अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts