Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झरने के पास रील बनाते समय युवक की मौत, फिसलकर गहरे पानी में गिरा

ओडिशा के गंजाम जिले में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान एक युवक की झरने में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाते समय अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया।
झरने के पास रील बनाते समय युवक की मौत, फिसलकर गहरे पानी में गिरा
झरने के पास रील बनाते समय युवक की मौत

घटना दिगपहंडी थाना क्षेत्र के मगरामनाला झरने के पास हुई। मृतक की पहचान बेरहामपुर निवासी साई शंकर पांडा के रूप में हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तलाश अभियान चलाकर उसका शव पानी से बरामद किया।

युवती के साथ झरने पर घूमने पहुंचा था युवक

जानकारी के मुताबिक, साई शंकर गुरुवार दोपहर एक युवती के साथ बी. तुरुबुड़ी-बांकेश्वरी मार्ग पर स्थित मगरामनाला झरने पर पहुंचा था। दोनों वहां कुछ समय बिता रहे थे। इसी दौरान युवक झरने के पानी में नहा रहा था, जबकि उसके साथ आई युवती मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रही थी।

ये भी पढ़ें: मानसून में गुलजार हुआ मृगन्नाथ झरना, पहाड़ों के बीच झरते पानी और हरियाली ने बढ़ाई खूबसूरती

अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा

वीडियो बनाने के दौरान अचानक साई शंकर का पैर फिसल गया और वह झरने के गहरे पानी में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और बहाव के साथ बहने लगा। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को उसे बचाने का मौका तक नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश शुरू की, लेकिन झरने में पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे साई शंकर तक नहीं पहुंच सके।

पुलिस और दमकल विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

युवक के पानी में बहने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दिगपहंडी दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर पानी में तलाश और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बरामद कर लिया गया।

Breaking News

हादसे के बाद घटनास्थल से चली गई युवती

बताया जा रहा है कि घटना के समय साई शंकर के साथ मौजूद युवती हादसे के बाद घटनास्थल से चली गई। हालांकि, वह वहां से क्यों गई, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts