Indian Railway :मूवर्स-पैकर्स की तरह घर से डिलीवरी पॉइंट तक सामान पहुंचाएगी रेलवे  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि सिर्फ लोहा, कोयला और सीमेंट ढोना ही रेलवे का काम नहीं है
मूवर्स-पैकर्स की तरह घर से डिलीवरी पॉइंट तक सामान पहुंचाएगी रेलवे  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली। अब भारतीय रेलवे ने घर से सामन लेकर डिलीवरी वाले स्थान तक पहुंचाने की सर्विस शुरू की है। रेलवे ने घरेलू सामानों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने की सेवा शुरू की है, जिससे कि ग्राहकों को घर से गंतव्य तक सामान पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं हो। यह सर्विस भारतीय रेलवे ने मुंबई और कोलकाता के बीच शुरू की है। अब कस्टमर अपना सामान सीधे गोदाम से अंतिम डिलीवरी पॉइंट तक रेलमार्ग के जरिए मंगवा या भेज सकेंगे।

    30 प्रतिशत तेज डिलीवरी, बचत भी होगी

    नई सर्विस में अब छोटे से छोटे पार्सल को भी घर से उठाकर डिलीवरी पॉइंट तक पहुंचाएगा। इसमें कंज्यूमर गुड्स, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट एफएमसीजी जैसे आइटम शामिल रहेंगे। रेलवे के अनुसार इस सर्विस से कस्टमर्स को 7.5% तक लागत में बचत होगी। इसके साथ ही 30% तेज़ डिलीवरी मिलेगी।

    कंटेनर कॉर्पोरेशन के साथ तीन पहल

    इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि रेलवे अब सिर्फ इस्पात, कोयला,  या सीमेंट जैसी भारी वस्तुओं के साथ ही लॉजिस्टिक सपोर्ट का आधुनिक नेटवर्क बन रही है। रेलवे ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तीन नई पहल शुरू की हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में एकीकृत लॉजिस्टिक हब, दिल्ली-कोलकाता के बीच टाइम-बाउंड कंटेनर ट्रेन सेवा और मुंबई-कोलकाता के बीच डोर-टू-डोर पार्सल सर्विस है। इस सेवा के साथ-साथ दिल्ली-कोलकाता रूट पर शुरू की गई पहली अश्योर्ड ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन के बाद जल्द ही कई और ट्रेनें इस मार्ग पर जोड़ी जाएंगी।

    रोडवेज की तुलना में काम होंगे रेट

    रेल अफसरों के अनुसार दूरी और वजन के हिसाब से रेट तय किए जाएंगे। यह रोडवेज से भेजने की लागत से काफी कम होंगे। एक बड़ा फायदा यह होगा कि कंटेनर से सामान भेजना सुरक्षित रहेगा और बारिश-धूप की वजह से खराब होने की आशंका भी कम होगी। पहले 100 घंटे लगते थे, तो अब 60 घंटे ही लगेंगे। रेलवे की इकाई ई-कॉनकोर लॉजिस्टिक साइट या ऐप पर लॉगइन कर बुकिंग कर सामान पार्सल करा सकेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts