Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र में बिना रुकावट मिलेगी 10 घंटे बिजली, गलत सर्कुलर जारी करने वाले अफसर पर होगा एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा हमारी सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है
मप्र में बिना रुकावट मिलेगी 10 घंटे बिजली, गलत सर्कुलर जारी करने वाले अफसर पर होगा एक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है किसानों को पूरे 10 घंटे बिना रुकावट बिजली दी जाएगी। राजधानी में मीडिया से बात करते हुए डॉ. यादव ने बुधवार को कहा कि अगर कोई अधिकारी गलत सर्कुलर निकालेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री का यह बयान तब आया है जब मीडिया में यह सुर्खियां रहीं कि अगर किसानों को एक दिन में 10 घंटे बिजली दी तो कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक का वेतन काट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का ताजा बयान किसानों को राहत देगा। 

    चीफ जनरल मैनेजर ने दिया था विवादित आदेश 

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर आरएस जैन के एक सर्कुलर के कारण बिजली कर्मचारियों और किसानों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। जैन ने अपने पत्र ने चेतावनी दी थी कि कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति करने पर सख्त रुख अपनाया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यदि किसी माह में कृषि फीडरों पर निर्धारित अवधि से अधिक बिजली आपूर्ति दी गई, तो संबंधित आपरेटर से लेकर महाप्रबंधक (जीएम) स्तर तक के अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा। कंपनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि किसी माह में किसी फीडर पर दो दिन लगातार 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित आपरेटर का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। यदि 4 दिन लगातार यह स्थिति रहती है, तो जूनियर इंजीनियर का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा। इसी तरह 6 दिन तक ऐसी स्थिति रहने पर सहायक अभियंता (डीजीएम) और 7 दिन तक रहने पर महाप्रबंधक (जीएम) का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा।

    कृषि फीडर्स में हादसे की आशंका !

    बिजली कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि  10 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई करने पर कृषि फीडर्स पर विपरीत असर पड़ता है। हादसा होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही तकनीकी और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इससे अन्य फीडरों पर अधिक लोड आने से दुर्घटनाओं और घरेलू विद्युत आपूर्ति में बाधा जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts