Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG :बालोद में पिकअप पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत और 17 घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

जांच में सामने आया कि चालक उमाशंकर निर्मलकर को ड्राइविंग का अनुभव कम था और वह करीब एक साल पहले ही ड्राइवर बना था। ट्रक में हेल्पर की नौकरी करने के बाद उसके जीजा, चारामा निवासी भूपेश सिंह ने जनवरी माह में अशोक लीलैंड की नई पिकअप खरीदकर उसे दी थी।
बालोद में पिकअप पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत और 17 घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालोद। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर झलमला से रानीमाई मार्ग में तालगांव के आगे मोड़ के पास शुक्रवार शाम 6.30 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सुरेश यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं 17 लोग घायल हो गए। जिसमें 5 की स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल से हाई सेंटर रेफर किया गया।

    घायल ने दी जानकारी

    घायल मनीष यादव ने बताया कि धमतरी जिले के भानपुरी में टीकाराम यादव की बेटी की शादी डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोरींठेमा में हुई थी। शादी के बाद सभी लोग चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को पिकअप गाड़ी से निकले थे। घायल दीपक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने आए यादव परिवार के 35 से अधिक लोग पिकअप वाहन में सवार थे।

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर : बंगाल चुनाव के लिए रेलवे 16 स्पेशल ट्रेने चलाएगा, जानें किन रूट्स से गुजरेंगी ट्रेने

    ड्राइवर पर तेज गाड़ी चलाने का आरोप

    महिलाओं को पहले एक बस से रवाना किया गया, जबकि गांव के कुछ लोग मेटाडोर से रवाना हुए। बाकी बचे परिजनों के लिए अलग से पिकअप की व्यवस्था की गई थी। आरोप लगाया कि ड्राइवर वाहन को तेज गति से चला रहा था। तालगांव के आगे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे यह हादसा हुआ। रास्ते से जा रहे वाहन से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जलाया : 80% झुलसा, खौफनाक कदम CCTV में कैद

    कई के सिर फटे, हाथ- पैर फ्रैक्चर

    प्रत्यक्षदर्शी मनीष यादव ने बताया कि घटना के बाद पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के सिर फट गए थे। वहीं कई के हाथ-पैर फैक्चर हो गए। घायलों की चीख-पुकार के बीच जो लोग सुरक्षित थे, वे घायलों को संभालते हुए सड़क किनारे बिठाते रहे, जबकि अन्य लोग जंगल और झाड़ियों में गिरे लोगों को निकालने में जुटे रहे। इस दौरान राहगीरों को रुकवाकर मदद मांगी गई और उनकी सहायता से सभी घायलों को जैसे तैसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

    Featured News

    ड्राइविंग एक्सपीरियंस की कमी बनी वजह...

    जांच में सामने आया कि चालक उमाशंकर निर्मलकर को ड्राइविंग का अनुभव कम था और वह करीब एक साल पहले ही ड्राइवर बना था। ट्रक में हेल्पर की नौकरी करने के बाद उसके जीजा, चारामा निवासी भूपेश सिंह ने जनवरी माह में अशोक लीलैंड की नई पिकअप खरीदकर उसे दी थी। जिसे वह चला रहा था। वहीं चालक ने पुलिस को बयान में कहा कि मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते हादसा हुआ। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चालक के नशे में होने की आशंका है, जिसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। जांच पूरी होने के बाद चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts