Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर :बंगाल चुनाव के लिए रेलवे 16 स्पेशल ट्रेने चलाएगा, जानें किन रूट्स से गुजरेंगी ट्रेने

इन ट्रेनों में पुणे- एलटीटी वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है। ताकि महाराष्ट्र और गुजरात के वोटर्स समय से मतदान केंद्रों तक पहुंच सके।
बंगाल चुनाव के लिए रेलवे 16 स्पेशल ट्रेने चलाएगा, जानें किन रूट्स से गुजरेंगी ट्रेने

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकि है। ऐसे में अन्य राज्यों में रहने वाले कई वोटर्स बंगाल वापस लौट रहे हैं। वोटर्स समय पर अपने वोटिंग केंद्र पहुंचे इसके लिए रेलवे ने बिलासपुर से पश्चिम बंगाल के लिए 16 स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। जिससे राज्य में अधिक से अधिक से वोटिंग हो सकी।

बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

बंगाल में चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है। जो 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी। इससे पहले खास बात ये भी है कि जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से बंद था। वो रूट अचानक पिछले कुछ हफ्तों से लगातार एक्टिव है। और पेसेंजर्स को टाइम से ट्रेन मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जलाया : 80% झुलसा, खौफनाक कदम CCTV में कैद

ट्रेनों की जानकारी

इन ट्रेनों में पुणे- एलटीटी वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है। ताकि महाराष्ट्र और गुजरात के वोटर्स समय से मतदान केंद्रों तक पहुंच सके। दुर्ग- गोंदिया- इतवारी बिलासपुर जोन की ये तीन मुख्य ट्रेने स्थानीय स्तर पर बंगाल जाने वाले पेसेंजर्स के लिए मददगार साबित होगी।  

यह भी पढ़ें: अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड का कत्ल : बॉयफ्रेंड ने हत्या के बाद खुद पुलिस को किया कॉल, बोला- साहब, बेहोश हो गई है...

ये ट्रेने होगी संचालित

1. एलटीटी-सांतरागाछी–एलटीटी: 21 अप्रैल से 24 जुलाई तक कुल 13–13 फेरों के लिए संचालित।
2. हटिया-एलटीटी–हटिया: 20 अप्रैल से 15 जून तक 9 फेरों के लिए। यह सेवा हटिया से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र को जोड़ती है।
3. पटना–चर्लपल्ली–पटना: 8 अप्रैल से 27 मई तक, प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 15–15 फेरों के लिए। यह रूट दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी क्षेत्र के यात्रियों के लिए अहम है।
4. तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति: 13, 20 और 27 अप्रैल को कुल 7 फेरों के लिए। रक्सौल के जरिए हल्दिया, वर्धमान, पानगढ़ और वीरभूम क्षेत्र को कनेक्ट करती है।5.    गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया: 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालित। यह ट्रेन भी रक्सौल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है।
6. चर्लपल्ली–रक्सौल–चर्लपल्ली: 12 अप्रैल से 31 मई तक संचालित।
7. पुणे–सांतरागाछी–पुणे: 15 और 22 अप्रैल को विशेष फेरे।
8. वलसाड़–खड़गपुर–वलसाड़: 15 और 22 अप्रैल को विशेष सेवा।
9. एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी: 17 और 24 अप्रैल को अतिरिक्त फेरे।
10. पुणे–सांतरागाछी–पुणे: 17 और 25 अप्रैल को विशेष संचालन।
11. उधना–सांतरागाछी–उधना: 17, 22 और 24 अप्रैल को फेरे।
12. एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी: 24 अप्रैल और 1 मई को अतिरिक्त सेवा।
13.  दुर्ग–शालीमार–दुर्ग: 22 अप्रैल को एक विशेष फेरा।
14.  नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–इतवारी: 19, 20 और 26 अप्रैल को संचालित विशेष ट्रेन।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts