Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जलाया :80% झुलसा, खौफनाक कदम CCTV में कैद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना CCTV में कैद हुई। युवक 80% तक झुलस गया है और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
80% झुलसा, खौफनाक कदम CCTV में कैद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में युवक करीब 80% तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है।

पेट्रोल खरीदकर बीच सड़क पर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी निवासी 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद वह अपनी बाइक से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। कुछ ही देर में उसने अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस जलाकर आग लगा ली। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

/img/15/1776503574012

आग की लपटों में घिरा युवक

वीडियो में दिखाई देता है कि आग लगने के बाद युवक बुरी तरह घबरा गया। वह चीखते-चिल्लाते हुए करीब 20 मीटर तक भागा और फिर सड़क पर गिरकर लोटने लगा। घटना को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और किसी तरह आग बुझाई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पहले उसे CMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक करीब 80% तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड का कत्ल : बॉयफ्रेंड ने हत्या के बाद खुद पुलिस को किया कॉल, बोला- साहब, बेहोश हो गई है...

हादसा या आत्मदाह?

इस मामले में एक चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने पुलिस को दिए बयान में इसे हादसा बताया है। हालांकि CCTV वीडियो में वह खुद आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। इसी वजह से पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts