PlayBreaking News

Viral Video : तेज हवा से लड़कर भी न टूटा, न उखड़ा पेड़...आनंद महिंद्रा के लिए बन गया मंडे मोटिवेशन

प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने मोटिवेशनल मैसेज के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसी ही एक पोस्ट में महिंद्रा ने बताया कि मुश्किल घड़ी में कैसे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। दरअसल, महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यह पेड़ तेज हवाओं का सामना करते हुए भी बिना गिरे या उखड़े खड़ा है।’
Follow on Google News
तेज हवा से लड़कर भी न टूटा, न उखड़ा पेड़...आनंद महिंद्रा के लिए बन गया मंडे मोटिवेशन

देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसने हजारों लोगों के दिलों को छू लिया। वीडियो में एक विशाल और पुराना पेड़ दिखाई देता है, जो तेज हवाओं के बीच एक ओर झुक गया है। उसकी शाखाएं डोल रही हैं, तना झुक चुका है, लेकिन वह अब भी मजबूती से खड़ा है। यही दृश्य जिंदगी की उन लड़ाइयों की याद दिलाता है, जहां इंसान टूटने के बजाय और ज्यादा मजबूत बनकर उभरता है।

Twitter Post

धरती हमें अक्सर संदेश भेजती है 

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए बेहद भावुक शब्दों में लिखा, जब मैंने पहली बार इस वीडियो को देखा, तो मेरा पहला विचार यहीं था कि धरती हमें अक्सर संदेश भेजती है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा यह पेड़ लगातार तेज हवाओं का सामना कर रहा है, लेकिन न वह गिरा और न ही उखड़ा। बल्कि हवाओं ने उसे एक नया आकार दे दिया। महिंद्रा के इस संदेश ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कठिनाइयां इंसान को खत्म नहीं करतीं, बल्कि उसकी पहचान गढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें: रिंग में उतरे 'रोबोट फाइटर्स...' मुक्के-किक देख लोगों ने कहा- भविष्य अब दूर नहीं

कठिनाइयां हमें परिभाषित नहीं करतीं 

उद्योगपति ने इस पेड़ को अपना MondayMotivation बताते हुए लिखा कि इसने अपनी एक अनूठी सुंदरता और पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, हर किसी को यह समझना और मानना होगा कि कठिन समय और ट्रेजडी (त्रासदी) जीवन का हिस्सा है। वे हमें परिभाषित नहीं करते। बल्कि वे हमें हमारी अपनी अनूठी शख्सियत और क्षमताएं दे देती है। यह संदेश उन लोगों के लिए किसी हौसले से कम नहीं, जो जीवन की मुश्किल राहों में खुद को अकेला महसूस करते हैं।

सिखाई जिंदगी की सबसे बड़ी सीख

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन द्वारा साझा किया गया यह वीडियो केवल एक पेड़ की कहानी नहीं, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है जिसने संघर्षों के बीच खुद को संभाला है। जिस तरह पेड़ हवाओं के सामने झुककर भी खड़ा रहा, उसी तरह मुश्किलें इंसान को तोड़ती नहीं, बल्कि उसे नया रूप देती हैं। यह पेड़ सिखाता है कि कठिन समय हमारी क्षमता और सहनशक्ति बढ़ाने आता है। जीवन में आने वाली चुनौतियां अंत नहीं होतीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक नया रास्ता बनाती हैं।

ये भी पढ़ें: शादी की हल्दी बनी जानलेवा: मिलावटी रंग से दूल्हा-दुल्हन पहुंचे अस्पताल

यूजर के जवाब ने और भावुक किया 

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी भावनाएं साझा कीं, लेकिन एक यूजर का जवाब सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला रहा। एक यूजर ने लिखा, जब मैंने यह वीडियो देखा, तो सबसे पहले मुझे अपने पिता की याद आई। समय के साथ उनकी उम्र बढ़ती जा रही थी, लेकिन मुझ पर उनकी छाप दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। इस भावुक प्रतिक्रिया पर आनंद महिंद्रा ने भी जवाब दिया। यह वीडियो अब सिर्फ एक पेड़ की कहानी नहीं रहा, बल्कि रिश्तों, संघर्षों और जिंदगी की गहरी सच्चाइयों का आईना बन गया है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts