Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में दीपावली पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घंटाघर बाजार जाने से पहले जान लें नए रूट और पार्किंग की जगह

हरदा में दीपावली की खरीदारी को देखते हुए यातायात पुलिस ने घंटाघर बाजार और आसपास के क्षेत्रों के लिए नए ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था तय की है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
हरदा में दीपावली पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घंटाघर बाजार जाने से पहले जान लें नए रूट और पार्किंग की जगह
यातायात पुलिस द्वारा जारी रूट

हरदा। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। घंटाघर बाजार और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

घंटाघर बाजार जाने वाले वाहन इस वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

प्रभारी यातायात थाना से मिली जानकारी के अनुसार, घंटाघर बाजार और आसपास के रास्तों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर से घंटाघर होते हुए खंडवा रोड की ओर जाने वाले वाहनों को अब चाण्डक चौक से नार्मदेव धर्मशाला होते हुए गुजरना होगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

इन स्थानों पर कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग

बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। वाहन चालक इन स्थानों पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

  • जतरापड़ाव और शनि मंदिर के पास: बाजार आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

  • फटाका बाजार मैदान: दोपहिया वाहन यहां खाली स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे।

  • आरआर सिटी कॉलोनी के साइड वाली कॉलोनी: चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

मिडिल स्कूल के सामने मार्ग पर लगने वाले दीपावली बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एसबीआई तिराहा से टांक चौराहा के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा बजाज शोरूम से सरस्वती स्कूल के रास्ते नेशनल हाईवे की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

हरदा में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग की जांच, गुणवत्ता परखने के लिए लिए सैंपल; पक्का बिल देने के निर्देश

यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपील

यातायात पुलिस के अनुसार, नई व्यवस्था का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोकना और पैदल खरीदारी करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली की खरीदारी के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और बाजार क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचें।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts