PlayBreaking News

रिंग में उतरे 'रोबोट फाइटर्स...'मुक्के-किक देख लोगों ने कहा- भविष्य अब दूर नहीं

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे टेक्नोलॉजी का शानदार नमूना बताया, तो कुछ ने AI और रोबोटिक्स के बढ़ते असर को लेकर चिंता जताई।
Follow on Google News
मुक्के-किक देख लोगों ने कहा- भविष्य अब दूर नहीं
Image Courtesy : X

टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से उस दिशा में बढ़ रही है, जिसे कभी सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा जाता था। अब मशीनें सिर्फ इंसानों के काम आसान नहीं कर रहीं, बल्कि इंसानों की तरह लड़ती हुई भी दिखाई देने लगी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

वीडियो में दो ह्यूमनॉइड रोबोट एक-दूसरे पर मुक्के और किक बरसाते नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर कई लोगों को हॉलीवुड फिल्म रील स्टील की याद आ गई। इंटरनेट पर इस रोबोट फाइट को “भविष्य की झलक” बताया जा रहा है।

सैन फ्रांसिस्को में हुआ हाई-टेक मुकाबला

यह अनोखी फाइट अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में एक स्टोर स्पेस के अंदर आयोजित की गई थी। वायरल क्लिप को वर्चुअल रियलिटी इनोवेटर Cix Liv ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। वीडियो में दो बाइपेडल यानी दो पैरों पर चलने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट एक अस्थायी रिंग में आमने-सामने दिखाई देते हैं। एक तरफ EngineAI का रोबोट था, जबकि दूसरी ओर यूनिट्री का मॉडल मौजूद था।

यह भी पढ़ें: Monkey Haircut : कुर्सी पर बैठकर बंदर का हेयरकट, नाई को टकटकी लगाए निहारता रहा, वीडियो वायरल

इंसानों की तरह पंच और बचाव

सबसे ज्यादा लोगों को रोबोट्स की मूवमेंट ने चौंकाया। दोनों मशीनें सिर्फ मुक्के नहीं मार रहीं थीं, बल्कि इंसानों की तरह बचाव करते हुए एक-दूसरे के चारों तरफ घूम भी रही थीं। कई बार ऐसा लग रहा था मानो दो असली फाइटर मुकाबला कर रहे हों।
रोबोट्स का बैलेंस, उनकी स्पीड और रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। वीडियो में एक इंसानी रेफरी भी दिखाई देता है, जो पूरे मुकाबले को कंट्रोल कर रहा था। यही चीज इस फाइट को और ज्यादा रियल बना रही थी।

Twitter Post

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे टेक्नोलॉजी का शानदार नमूना बताया, तो कुछ ने AI और रोबोटिक्स के बढ़ते असर को लेकर चिंता जताई। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने लिखा, भविष्य आ चुका है। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब इंसानों की जगह रोबोट लड़ाई लड़ेंगे। कुछ यूजर्स ने इसे आने वाले समय का नया स्पोर्ट्स इवेंट तक बता दिया।

Featured News

रियल स्टील जैसी दुनिया की चर्चा

इस वायरल वीडियो की तुलना हॉलीवुड की मशहूर साइंस फिक्शन फिल्म रील स्टील से की जा रही है, जिसमें रोबोट बॉक्सिंग दिखाई गई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि जो चीज कभी फिल्मी कल्पना लगती थी, वह अब धीरे-धीरे असल दुनिया में दिखाई देने लगी है।
इंस्टाग्राम और X पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। छोटी सी भीड़ के सामने हुई इस हाई-टेक फाइट ने यह जरूर दिखा दिया कि आने वाले समय में रोबोट सिर्फ मशीनें नहीं, बल्कि मनोरंजन और खेल की दुनिया का भी हिस्सा बन सकते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts