Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक चली गोली व्यापारी के पेट में लगी; ICU में भर्ती

रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में देर रात पिस्टल के साथ सेल्फी लेना एक फल व्यापारी को भारी पड़ गया। सेल्फी लेते समय अचानक गोली चल गई, जो व्यापारी शुभम खटीक के पेट में जा लगी।
रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक चली गोली व्यापारी के पेट में लगी; ICU में भर्ती
रीवा में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी

रीवा। गोली लगने से घायल शुभम को तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुभम खटीक पिता शंकर खटीक सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो सीधे उसके पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में गांजा तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1.8 किलो गांजा बरामद

संजय गांधी अस्पताल के ICU में भर्ती

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों की मदद से घायल शुभम को तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

घटना के बाद मंडी में मची अफरा-तफरी

गोली चलने की घटना के बाद सब्जी मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News

पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच कर रही पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शुभम के पास पिस्टल कहां से आई थी और घटना के समय वह किस स्थिति में थी।

दुर्घटनावश चली गोली या कोई और वजह, जांच जारी

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पिस्टल के लाइसेंस और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts