Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gen Z का नया Crush बने Pookie Baba! घुंघराले बाल- क्यूट लुक देख फिदा हुए यूजर्स, Stranger Things के Mike Wheeler से हो रही तुलना

कभी किसी बाबा को इंटरनेट का नया क्रश बनते देखा है? अगर नहीं, तो वृंदावन के 19 वर्षीय शाश्वत आचार्य को जरूर देखिए। उनके घुंघराले बाल और क्लीन शेव लुक ने सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा छेड़ी है कि लोग उनकी तुलना Stranger Things के Mike Wheeler से कर रहे हैं।
Gen Z का नया Crush बने Pookie Baba! घुंघराले बाल- क्यूट लुक देख फिदा हुए यूजर्स, Stranger Things के Mike Wheeler से हो रही तुलना
19 साल के बाबा के लुक्स पर फिदा हुई Gen Z

घुंघराले बाल, क्लीन शेव चेहरा और शांत अंदाज... 19 साल के इस युवा कथावाचक को कोई 'Pookie Baba' कह रहा है तो कोई 'Gen Z बाबा'। यहां तक कि उनके लुक की तुलना Stranger Things के Mike Wheeler से भी होने लगी है। आखिर कौन हैं वृंदावन के ये वायरल बाबा, जिनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं?

सोशल मीडिया पर इन दिनों वृंदावन के 19 साल के युवा कथावाचक स्वामी शाश्वत आचार्य जी महाराज खूब वायरल हो रहे हैं। कोई उन्हें 'Gen Z बाबा' कह रहा है तो कोई 'Pookie Baba' के नाम से बुला रहा है। उनके घुंघराले बाल, क्लीन शेव लुक और शांत अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (X) तक उनके वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक की तुलना नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज Stranger Things के किरदार Mike Wheeler से भी कर रहे हैं। 

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के Pookie Baba?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे युवा आध्यात्मिक वक्ता का नाम स्वामी शाश्वत आचार्य जी महाराज है। वह वृंदावन से जुड़े हुए हैं और धार्मिक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कम उम्र और अलग अंदाज ने उन्हें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाश्वत आचार्य बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में भागवत कथा सुनाना शुरू कर दिया था। उनका जुड़ाव श्रीधाम गोदा विहार मंदिर से भी बताया जाता है। जहां एक तरफ उनके प्रवचनों में धर्म और आध्यात्मिकता की बातें सुनने को मिलती हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका युवा व्यक्तित्व सोशल मीडिया यूजर्स को आकर्षित कर रहा है।

Invalid Instagram URL

घुंघराले बाल और क्लीन शेव लुक ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन

आमतौर पर संतों और कथावाचकों की एक पारंपरिक छवि लोगों के मन में होती है, लेकिन शाश्वत आचार्य का अंदाज इससे काफी अलग नजर आता है। उनके घुंघराले बाल, क्लीन शेव चेहरा और शांत व्यक्तित्व सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गए हैं। इंटरनेट यूजर्स उनके वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को उनका लुक पसंद आ रहा है, तो कुछ यूजर्स उनके अंदाज को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट बना रहे हैं। यही वजह है कि देखते ही देखते उन्हें 'Gen Z Baba' और 'Pookie Baba' जैसे नाम मिलने लगे।

क्या होता है Pookie और Gen Z Baba का मतलब?

सोशल मीडिया की नई भाषा में 'Pookie' शब्द का इस्तेमाल किसी प्यारे, क्यूट या पसंदीदा व्यक्ति के लिए किया जाता है। खासकर युवा इंटरनेट यूजर्स इस शब्द का इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति के लिए करते हैं, जिसका अंदाज उन्हें आकर्षक या पसंदीदा लगता है। वहीं Gen Z उन युवाओं की पीढ़ी को कहा जाता है, जिनका जन्म आमतौर पर 1997 से 2012 के बीच हुआ है। शाश्वत आचार्य को 'Gen Z बाबा' कहने की वजह उनकी कम उम्र और आधुनिक दौर में युवाओं के बीच लोकप्रिय होता उनका अंदाज है। सोशल मीडिया पर उनके लिए इस्तेमाल किए जा रहे इन नामों ने उनकी पहचान को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

Stranger Things के Mike Wheeler से क्यों हो रही तुलना?

शाश्वत आचार्य के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक की तुलना हॉलीवुड और वेब सीरीज के किरदारों से भी की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Netflix की मशहूर सीरीज Stranger Things के किरदार Mike Wheeler की है। सीरीज में माइक व्हीलर का किरदार अभिनेता फिन वुल्फहार्ड ने निभाया है। उनके घुंघराले बाल और चेहरे की बनावट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स शाश्वत आचार्य से समानता बता रहे हैं। इस तुलना के बाद उनके वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे Stranger Things का माइक अचानक वृंदावन पहुंच गया हो।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स ने बढ़ाई चर्चा

शाश्वत आचार्य के वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके लुक और व्यक्तित्व को लेकर कई मजेदार कमेंट्स सामने आए हैं।कुछ लोगों ने मजाक में उन्हें इंटरनेट का नया क्रश तक बता दिया। इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि उनके वीडियो केवल धार्मिक प्रवचनों के कारण ही नहीं, बल्कि उनके अलग व्यक्तित्व के कारण भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

/img/99/1793432279029
/img/99/1793432280592
/img/99/1793432282177 

पहले अनिरुद्धाचार्य के लिए भी इस्तेमाल हुआ था Pookie Baba नाम

दिलचस्प बात यह है कि 'Pookie Baba' नाम सोशल मीडिया पर बिल्कुल नया नहीं है। इससे पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के लिए भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस उपनाम का इस्तेमाल करते रहे हैं। अब 19 वर्षीय शाश्वत आचार्य के वायरल होने के बाद यह नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, दोनों के व्यक्तित्व और प्रवचन देने के अंदाज अलग हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts