Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल: घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तेंदुए ने घर के बाहर सो रही 15 साल की सरस्वती सिंह गोंड पर हमला कर दिया। तेंदुआ उसे उठाकर ले गया और घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका शव मिला।
शहडोल: घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ

शहडोल। घटना बुधवार तड़के तगावर गांव के बिजाहरा टोला की है। मंगलवार रात सरस्वती अपनी बहन के साथ घर की परछी में सो रही थी, जबकि मां अंदर कमरे में थी। सुबह बहन की नींद खुली तो सरस्वती बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश के दौरान पहले कंबल मिला और फिर झाड़ियों में शव बरामद हुआ।

बहन के साथ सोई थी सरस्वती

15 साल की सरस्वती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बनी परछी में सो रही थी। मां अंदर कमरे में थी और घर में दरवाजा भी नहीं लगा था। इसी दौरान तेंदुआ घर में घुसा और सरस्वती को उठाकर ले गया, जबकि उसकी बहन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें: चोरी के केस में नाम आने के बाद युवक से मारपीट, डंडे से हमला कर तोड़ा पैर

घर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

बुधवार सुबह जब बहन की नींद खुली तो सरस्वती बिस्तर पर नहीं थी। उसने मां को जगाया और दोनों ने आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर कंबल मिलने के बाद खोजबीन जारी रखी गई, जिसके बाद घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में सरस्वती का शव मिला।

महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं पिता

सरस्वती तगावर गांव के बिजाहरा टोला की रहने वाली थी। उसके पिता शिवचरण महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं और घर में मां के साथ दोनों बेटियां रहती थीं। जिस बेटी को मां ने रात में घर के बाहर सुरक्षित सोता हुआ समझा था, सुबह उसका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।

घर में दरवाजा नहीं होने से घुसा तेंदुआ

डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं और यह इलाका वन क्षेत्र से लगा हुआ है। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ अंदर घुसा और किशोरी को उठाकर ले गया।

Breaking News

गांव में दहशत, वन विभाग चला रहा सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलने पर ब्यौहारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तेंदुए की तलाश कर रही हैं। डीएफओ के अनुसार, प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में घरों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts