Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अपने कंटेंट को कैश में बदलो..!Meta का नया फीचर, क्लिक करते ही शुरू होगी कमाई

सोशल मीडिया अब सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि कमाई का नया दरवाजा बन चुका है। पोस्ट डालो, पैसे कमाओ!Meta ने एक ऐसा फीचर पेश किया है जो कंटेंट को कैश में बदलने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना देगा।
Meta का नया फीचर, क्लिक करते ही शुरू होगी कमाई
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल दुनिया का खेल बदल रहा है और इस बार दांव पर सिर्फ लाइक्स और व्यूज नहीं, बल्कि सीधी कमाई है। Meta ने एक ऐसा फीचर पेश किया है जो कंटेंट को कैश में बदलने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना देगा। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सिर्फ कंटेंट बनाना ही नहीं, बल्कि उसे स्मार्ट तरीके से मोनेटाइज करना भी पहले से ज्यादा सहज हो जाएगा।

    क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर फीचर

    मेटा ने Facebook Affiliate Partnerships नाम के नए फीचर का ऐलान किया है, जो सीधे-सीधे क्रिएटर्स की कमाई को बूस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर क्रिएटर्स को अपनी पोस्ट और रील्स में प्रोडक्ट लिंक जोड़ने की सुविधा देता है।

    अब जब कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदेगा, तो क्रिएटर को उस पर कमीशन मिलेगा। यानी कंटेंट सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक मजबूत रेवेन्यू स्ट्रीम बन जाएगा।

    ये भी पढ़ें: क्या सच में सिंक हो जाते हैं पीरियड्स? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!

    Shoptalk 2026 में बड़ा एलान

    इस फीचर की घोषणा Shoptalk 2026 के दौरान की गई, जहां Meta ने अपने विजन को लेकर कहा कि सोशल मीडिया को अब एक फुल-फ्लेज्ड ई-कॉमर्स हब में बदलना है।

    कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन-ऐप शॉपिंग और क्रिएटर इकॉनमी को एक साथ जोड़कर एक ऐसा इकोसिस्टम बना रही है, जहां यूजर, ब्रांड और क्रिएटर तीनों को फायदा होगा।

    अब पोस्ट से ही शुरू होगी शॉपिंग

    पहले क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स को प्रोडक्ट खरीदने के लिए बायो या कमेंट में लिंक देना पड़ता था। लेकिन अब यह झंझट खत्म हो रहा है। नए अपडेट के बाद क्रिएटर्स अपनी पोस्ट और रील्स में सीधे प्रोडक्ट टैग कर सकेंगे। यूजर को बस पोस्ट में दिख रहे प्रोडक्ट पर टैप करना होगा और शॉपिंग तुरंत शुरू।

    एक क्लिक से होगी सीधी कमाई

    यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को बेहद स्मूद बना देगा। पोस्ट देखते ही प्रोडक्ट दिखेगा, एक टैप में लिंक ओपन होगा और खरीदारी के साथ ही क्रिएटर की कमाई जुड़ जाएगी।

    ये भी पढ़ें: आप भी टोल देने के बाद रसीद फाड़ देते हैं? कर रहे हैं बड़ी गलती! 3 फायदे के बारे में शायद नहीं जानते होंगे

    यह पूरा प्रोसेस इतना आसान होगा कि कंटेंट और कॉमर्स के बीच की दूरी लगभग खत्म हो जाएगी।

    हर कंटेंट बनेगा कमाई का जरिया

    अब तक कमाई का फोकस सिर्फ वीडियो कंटेंट पर ज्यादा था, लेकिन इस फीचर के साथ फोटो पोस्ट भी मोनेटाइज हो सकेंगी। जैसे ही क्रिएटर किसी प्रोडक्ट को टैग करेगा, पोस्ट पर एक क्लिकेबल बैनर दिखेगा। यूजर उस पर टैप करते ही सीधे एफिलिएट पार्टनर की वेबसाइट या ऐप पर पहुंच जाएगा।

    ये भी पढ़ें: अजब-गजब ! इस देश में 'टॉयलेट' के सामने सिर झुकाते हैं लोग; पूजने के पीछे की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

    Amazon और Shopee के साथ शुरुआत

    Meta ने फिलहाल इस फीचर की शुरुआत Amazon और Shopee के साथ की है। Amazon पर यह फीचर अभी अमेरिका में लाइव है।  Shopee के साथ यह सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ब्राजील और ताइवान में शुरू किया गया है। 
    कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे और देशों और प्लेटफॉर्म्स तक विस्तार दिया जाएगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts