Shadab Jakati:मेरठ में यूट्यूबर जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील, कुछ दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके नए ज्वेलरी शोरूम में प्रशासन ने कार्रवाई की। आवास विकास परिषद ने कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है।
मेरठ में यूट्यूबर जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील, कुछ दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स को अवैध निर्माण के चलते सील किया गया। शादाब जकाती का शोरूम भी इसी परिसर में चल रहा था। पहले नोटिस के बावजूद सुधार न होने पर कार्रवाई हुई। मामले ने शहर में हलचल पैदा कर दी है।

कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन का एक्शन 

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। आवास विकास परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार निर्माण स्वीकृत नक्शे के खिलाफ किया गया था। इस कारण नियमों का उल्लंघन माना गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

ये भी पढ़ें: बम रखे हैं... मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस; कॉल से मचा हड़कंप

जकाती ज्वेलर्स भी हुआ बंद

इस कॉम्प्लेक्स में स्थित शादाब जकाती का जकाती ज्वेलर्स शोरूम भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। हाल ही में बड़े स्तर पर इसकी ओपनिंग हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में यह विवादों में आ गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। 

पहले नोटिस, फिर सख्त कदम

आवास विकास परिषद ने पहले ही कॉम्प्लेक्स मालिक को नोटिस जारी किया था। अधिकारियों का कहना है कि सुधार के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण में बदलाव नहीं किया गया। इसी के चलते परिषद को सख्त कदम उठाना पड़ा। यह कार्रवाई नियमों के उल्लघंन पर की गई है। 

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के बाद हिंसा पर सख्त एक्शन : 200 से ज्यादा FIR, 400 से ज्यादा गिरफ्तार

28 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन 

शादाब जकाती ने 28 अप्रैल को अपने शोरूम का भव्य उद्घाटन किया था। उस दिन भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। अब शोरूम के सील होने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। फिलहाल पूरा परिसर प्रशासन की निगरानी में बंद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts