Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आतंकी हमला होने वाला है...मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को बम से उड़ाने धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बढ़ाई और कॉलर को सायन इलाके से हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और धमकी के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को बम से उड़ाने धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट होटल में धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यहां आतंकवादी हमला होने वाला है, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉल को ट्रेस किया और सायन इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह कॉल क्यों किया और इसके पीछे क्या मकसद था।

साजिश या अफवाह? जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

देश के प्रमुख होटल हैं ताज और ट्राइडेंट

ताज और ट्राइडेंट होटल देश के सबसे बड़े और लग्जरी होटलों में गिने जाते हैं। यहां अक्सर देश-विदेश के बड़े मेहमान ठहरते हैं, इसलिए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है।

ये भी पढ़ें: Shimla News: बम धमकी से दहला रोहड़ू, कोर्ट और SDM ऑफिस पर खतरा, जांच में जुटी पुलिस

26/11 हमले की आ गई याद...

इस धमकी के बाद लोगों को 26/11 मुंबई हमला की याद आ गई। 2008 में हुए इस हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। हमले के दौरान आतंकियों ने ताज होटल में घुसकर फायरिंग की थी। होटल के अंदर मौजूद कई लोगों को निशाना बनाया गया। कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए कई मेहमानों की जान बचाई।

ट्राइडेंट होटल में भी आतंकियों ने लॉबी, बार और अन्य जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोग घायल और मारे गए थे।

पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts