PlayBreaking News

लॉस एंजिल्स की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें; सामने आया VIDEO

Follow on Google News
लॉस एंजिल्स की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें; सामने आया VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में गुरुवार (2 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हुआ। अमेरिका के पश्चिमी तट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक, शेवरॉन की एल-सेगुंडो रिफाइनरी में आग लग गई। अचानक लगी आग की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आग इतनी तेज थी कि लपटें आसमान तक उठती दिखीं।

    फायरब्रिगेड की तत्परता से बचा बड़ा नुकसान

    सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी की सुपरवाइजर होली मिशेल ने बताया कि आग सिर्फ रिफाइनरी के एक हिस्से तक ही सीमित रही और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

    Twitter Post

    भारत और चीन में भी लगी थी आग

    रिफाइनरियों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। नवंबर 2024 में गुजरात के वडोदरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में स्टोरेज टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद मथुरा की रिफाइनरी में भी आग लगी थी। इसी साल जनवरी में चीन की सिनोपेक झेनहाई रिफाइनरी में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts